फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crime

57 लोगों के विरुद्ध बिजली चोरी का मुकदमा

Tue, 13 Jul 2021 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
crime
इटावा। शहर में विद्युत बकायेदारों के खिलाफ मंगलवार को अभियान चलाया गया। 57 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया। 351 कनेक्शन चेक करने के दौरान 28 लाख रुपये के 154 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए। 22 लाख रुपये से अधिक राजस्व वसूला गया।
विज्ञापन

अभियान के दौरान सबसे ज्यादा 30 मुकदमा एसडीओ सचिन कुमार की टीम ने दर्ज कराया। टीम ने 147 कनेक्शन चेक करने के दौरान 5.8 लाख रुपये के 62 बकाएयेदारों के कनेक्शन काटने के बाद छह लाख रुपये वसूले।
विज्ञापन

एसडीओ द्वितीय लव कुमार वर्मा की टीम ने 20 विद्युत चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। 133 कनेक्शन चेक करने के दौरान 11.2 लाख रुपये के 30 बकायेदारों के कनेक्शन काटे और 7.4 लाख रुपये वसूले।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीओ प्रथम विवेक कुमार सिंह की टीम ने सात लोगों के खिलाफ विद्युत चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। टीम ने 171 कनेक्शन चेक करने के दौरान 11.4 लाख रुपये के 62 बकायेदारों के कनेक्शन काटने के बाद 9.1 लाख रुपये वसूले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed