फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crime

रोडवजे कर्मी से बाइक सवारों ने लूटा मोबाइल

Tue, 13 Jul 2021 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
crime
लवेदी। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में तैनात कंप्यूटर आपरेटर का मोबाइल सोमवार रात बाइक सवार लुटेरे लूटकर पुलिस पिकेट के सामने से फरार हो गए। शोर मचाने के बावजूद पीआरवी के जवानों ने लुटेरों को पकड़ने का प्रयास तक नहीं किया। पीड़ित ने मंगलवार को बकेवर थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

कस्बा लखना के पुरावली दरवाजा मोहल्ला निवासी राहुल यादव ने बताया कि वह इटावा डिपो स्थित क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में कंप्यूटर आपरेटर है। सोमवार रात आफिस से छुट्टी होने पर वह रोडवेज बस से बकेवर ओवरब्रिज के पास उतरा और सर्विस लाइन से पैदल घर आ रहा था।
विज्ञापन

वह मोबाइल हाथ में पकड़े था। इस बीच पीछे से आए बाइक सवार दो लुटेरों ने झपट्टा मारकर उसका मोबाइल हाथ से छीन लिया। दोनों लुटेरे बाइक से ओवरब्रिज के पास बने पुलिस पिकेट के सामने से होते हुए भरथना की तरफ भाग निकले। उसने मदद के लिए शोर मचाया लेकिन ओवरब्रिज के नीचे पिकेट पर मौजूद पुलिस व पीआरवी के जवानों ने लुटेरों को पकड़ने का प्रयास तक नहीं किया। मंगलवार को मोबाइल लूट की तहरीर राहुल ने थाने में दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर लेकर बाइक सवार लुटेरों की तलाश की जा रही है। साथ ही पिकेट में मौजूद पुलिस कर्मियों से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed