{"_id":"636419922456b920fc087eb7","slug":"crime-etawah-etawah-news-up-news-etawah-news-knp726425026","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल में पेड़ से लटका मिला युवती का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल में पेड़ से लटका मिला युवती का शव
विज्ञापन
चकरनगर। तीन दिन से लापता युवती का शव गुरुवार शाम चार बजे जंगल में पेड़ से लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और परिजनों को सूचना दी।
भरेह के गढ़ाकास्दापुरा मल्हान गांव निवासी सुभाष चंद्र ने बताया बेटी खुशबू उर्फ रीना (23) तीन दिन से लापता थी। गांव और रिश्तेदारी में बेटी की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला था। इसके बाद भरेह थाने में बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए तहरीर दी थी।
भरेह थाना प्रभारी हरि गोविंद वर्मा ने बताया कि गुरुवार शाम चार बजे ग्रामीणों से सूचना मिली कि गढ़ाकास्दापुरा गांव के पास जंगल में एक युवती का शव पेड़ से लटका हुआ है।
विज्ञापन
इस पर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को फंदे से नीचे उतारा गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। युवती के परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद युवती की मौत का कारण पता चल सकेगा। मामले की जांच की जा रही है।