फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crime,etawah,etawah news,up news

इटावा : चोरी का खुलास न होने पर व्यापारी विधानसभा में देंगे धरना

Tue, 23 Aug 2022 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
crime,etawah,etawah news,up news
चकरनगर। सराफा व्यापारी की दुकान से डेढ़ करोड़ की चोरी का खुलासा पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। आरोपी प्रकाश की हिरासत में हालत बिगड़ने और इलाज के दौरान मौत होने के बाद से पुलिस के हाथ खाली हैं। खुलासा न होने से नाराज पीड़ित परिवार अब व्यापारी नेताओं के साथ 30 अगस्त को लखनऊ विधानसभा भवन के बाहर धरना प्रदर्शन करेगा।
विज्ञापन

पीड़ित सराफा व्यापारी विपिन जैन ने बताया कि चोरी की वारदात को 25 दिन गुजर गए हैं। पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर पाई है। आरोपी औरैया निवासी प्रकाश बावरिया की पुलिस हिरासत में मौत होने के बाद पुलिस ने इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया है। चोरी के बाद से परिवार भुखमरी की कगार पर आ गया है। पुलिस कोई बात नहीं सुन रही है और सिर्फ आश्वासन दे रही है। व्यापारी ने बताया कि परिवार सहित 30 अगस्त को विधानसभा भवन में पुलिस की कार्यशैली के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

इधर, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को चकरनगर पुलिस इंस्पेक्टर दीपक कुमार से मिला। इसमें शामिल जिलाध्यक्ष संतोष चौहान, जिला प्रभारी शिव भूषण चौहान, आस मोहम्मद, गौरव चौहान और जितेंद्र चौहान ने मामले का जल्द से जल्द खुलासा करने की मांग की है। व्यापारी नेताओं ने पीड़ित के साथ प्रदर्शन में शामिल होने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चकरनगर थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि पुलिस खुलासा करने के लिए सक्रिय है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द से जल्द मामले का पर्दाफाश होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed