फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crime,etawah,etawah news,up news,etawah crime news

धोखाधड़ी कर ट्रैक्टर बेचने वाले गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार

Wed, 10 Aug 2022 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
crime,etawah,etawah news,up news,etawah crime news
इटावा। ट्रैक्टर किराये पर लेकर उनके फर्जी दस्तावेज बनाकर बेच देने वाले गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही हैं।
विज्ञापन

फ्रेंड्स कालोनी थाना प्रभारी ने बताया कि नगला हीरालाल निवासी देवेंद्र सिंह ने तहरीर दी है। इसमें बताया कि बसरेहर निवासी गंभीर सिंह, मैनपुरी निवासी हद्रेश कुमार उर्फ भूरा, अजय, एटा निवासी योगेंद्र उर्फ पप्पू यादव और मुन्ना ठाकुर ने 25 हजार रुपये में ट्रैक्टर ट्राली किराये पर ली थी। दो माह बाद जब किराया मांगा तो ये लोग गाली-गलौज करने लगे और ट्रैक्टर देने से मना कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

सोमवार रात चेकिंग के दौरान दतावली नहर पुल से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से ट्रैक्टर भी बरामद किया गया। मोबाइल एप के माध्यम से जानकारी की गई तो ट्रैक्टर के रजिस्ट्रेशन पर मिले चेचिस नंबर से गलत नंबर था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कड़ाई से पूछताछ की गई तो आरोपी ने अपना नाम योगेश उर्फ पप्पू यादव बताया। उसने बताया कि ट्रैक्टर स्वामियों से किराये पर ट्रैक्टर लेकर उनके फर्जी कागज तैयार कर बेच देते थे। उसकी निशानदेही पर फौजी ढाबा के पास से तीन और ट्रैक्टर बरामद किए गए हैं। उसके साथियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिशें दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed