{"_id":"5fe397138ebc3e3f517817f2","slug":"crime-etawah-etawah-news-etawha-news-knp6017567180","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावाः पाशू ने औरैया में किया समर्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावाः पाशू ने औरैया में किया समर्पण
विज्ञापन
औरैया कोर्ट में आत्मसर्पण करने वाला इटावा का गैंगस्टर व भूमाफिया अनीस उर्फ पासू।
- फोटो : ETAWHA
इटावा। पुलिस 50 हजार रुपये के इनामी जिस भूमाफिया अनीस उर्फ पाशू को पकड़ने के लिए तलाश में जुटी थी, उसने जनपद औरैया कोर्ट में और उसके बेटे इरफान उर्फ मुन्ना ने इटावा कोर्ट में सरेंडर कर दिया। दो दिन पहले ही उसकी छह करोड़ रुपये की संपत्ति भी कुर्क की गई थी।
सदर कोतवाली क्षेत्र के उर्दू मोहल्ला निवासी 50 हजार रुपये के इनामी भूमाफिया अनीस उर्फ पाशू पर हत्या, हत्या के प्रयास, जमीनों व दुकानों पर कब्जा करने समेत 46 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसकी तलाश के लिए दबिशें दीं। इसी सोमवार को छह करोड़ रुपये की संपत्ति भी कुर्क की गई। पुलिस को चकमा देकर मंगलवार को पाशू ने फफूंद थाने में दर्ज मामले में औरैया जिला कोर्ट में सरेंडर कर दिया। वहीं, पाशू के बेटे इरफान उर्फ मुन्ना पर भी कई गंभीर मामले हैं, जो वर्तमान में जमानत पर था। पुलिस द्वारा पकड़े जाने के डर से उसने भी जमानत निरस्त कराकर बुधवार को इटावा कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया।
उधर, इटावा के एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि अनीश उर्फ पाशू के औैरैया कोर्ट व इसके बेटे इरफान उर्फ मुन्ना के इटावा कोर्ट में सेरेंडर करने की बात पता चली है। गुरुवार को दोनों को रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया जाएगा।