फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crime,etawah,etawah news

चोरों ने सेवानिवृत्त हवलदार व रेलवे कर्मी के घर से पार किया 20 लाख का माल

Thu, 24 Dec 2020 12:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 12:41 AM IST
विज्ञापन
crime,etawah,etawah news
इटावा। चोरों ने मंगलवार देर रात कोहरे का फायदा उठाकर भरथना कोतवाली क्षेत्र के इकरापुर गांव में उत्पात मचाया। सेवानिवृत्त हवलदार व रेलवे कर्मी के घर से करीब 20 लाख रुपये का सामान चोरी किया और रफूचक्कर हो गए। पुलिस ने गृहस्वामियों व ग्रामीणों से पूछताछ की और चोरों की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन

इकारपुर गांव में चोरों ने मंगलवार देर रात सेना के सेवानिवृत्त हवलदार उदयवीर सिंह यादव के घर को निशाना बनाया। गृहस्वामी उदयवीर ने बताया वह आर्मी में हवलदार पद से सेवानिवृत्त है और वर्तमान में चकरनगर स्थित एक बैंक में गार्ड है। मंगलवार देर रात वह घर की दूसरी मंजिल और छोटा बेटा विकास नीचे कमरे में सो रहा था। सीढ़ी से चोर छत के रास्ते से घुस आए और कमरों के ताले तोड़कर बक्से व अलमारी के पास पहुंचे। चोरों ने यहां से सोने का हार, आठ चूड़ियां, दो जंजीर, 18 अंगूठियां, मंगलसूत्र, चांदी की पायल समेत 20 हजार रुपये चोरी कर लिए। बुधवार सुबह करीब पांच बजे वह उठे तो कमरे की कुंडी बाहर से लगी थी। उन्होंने बेटे को आवाज देकर कुंडी खुलवाई। नीचे कमरों में जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। आसपास जांच की तो घर से लगभग पांच मीटर दूर स्थित खेत में बक्सा पड़ा मिला।
विज्ञापन

उदयवीर ने बताया कि जून में बड़े पुत्र विनय की शादी की थी। पुत्रवधू, पत्नी अनिता व मां के लगभग 18 लाख रुपये के जेवर चोर ले गए हैं। दूसरी घटना गांव के राम लखन रेलकर्मी के घर हुई। रेलकर्मी के बेटे देवेंद्र ने बताया कि चोरों ने मंगलवार रात कमरे में रखी आलमारी व बक्से के कुंडे काटे और उसमें रखे सोने का मंगलसूत्र, तीन अंगूठियां, एक जंजीर व 17 हजार रुपये सहित कीमती साड़ियां चोरी की हैं। बुधवार सुबह घर में चोरी की घटना की जानकारी हुई। दो बक्से छत पर खाली पड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed