फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crime,etawah,etawah news

वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत, एक घायल

Thu, 24 Dec 2020 12:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 12:41 AM IST
विज्ञापन
crime,etawah,etawah news
इकदिल (इटावा)। कोहरे ने मंगलवार रात व बुधवार सुबह दो लोगों की जान ले ली। दोनों युवक घर का सहारा थे। दोनों हादसें इकदिल थानाक्षेत्र के नेशनल हाइवे पर हुए। पुलिस ने दोनों युवकों की शिनाख्त कर जानकारी परिजनों को दी। वहीं एक घायल का जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

दवा लेने जा रहे युवक की बाइक डंपर में घुसी
जनपद औरैया के ग्राम महोली निवासी 38 वर्षीय राज किशोर पुत्र महाराम की तबीयत ठीक नहीं थी। इसके चलते वे बुधवार सुबह करीब छह बजे साढ़ू रविंद्र कुमार शर्मा निवासी सिंदुरिया आलमपुर थाना फफूंद के साथ बाइक से आगरा दवा लेने जा रहे थे। कोहरे के चलते वे मानिकापुर नेशनल हाईवे-दो पर खड़े डंपर में पीछे से घुस गए। राज किशोर की मौके पर मौत हो गई और रविंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर परिजन पहुंचे। वहीं पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

डिवाइडर से टकराया स्कूटी सवार
दूसरा हादसा मानिकापुर सराय जलाल स्थित नेशनल हाईवे पर हुआ। यहां पर मंगलवार देर रात सिविल लाइन के ग्राम लुहन्ना निवासी स्कूटी सवार सनी (25) पुत्र बृज नरेश डिवाइडर से टकरा गए। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वे स्कूटी से मंगलवार को इटावा किसी काम से आए थे। रात करीब 11 बजे के आसपास वे बकेवर स्थित ससुराल जा रहे थे। इसी दौरान इकदिल सराय जलाल स्थित नेशनल हाईवे स्थित डिवाइडर से टकरा गए। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को स्कूटी हाईवे पर व युवक नीचे पड़ा मिला। पुलिस ने युवक की शिनाख्त कर जानकारी परिजनों को दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि सनी की शादी डेढ़ साल पहले बकेवर निवासी प्रिया से हुई थी। वह ससुराल में ही रह रहा था। युवक की पत्नी अपने पिता फिरोज सिंह के साथ मौके पर पहुंची। बताया कि सनी दो भाई व एक बहन थे। घर की जिम्मेदारी उस पर ही थी। जानकारी होने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। इकदिल थानाध्यक्ष मदन गोपाल गुप्ता ने बताया कि दोनों युवकों की शिनाख्त कर जानकारी परिजनों को दी गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घायल युवक का इलाज जिल अस्पताल में चल रह है।

इनसेट
परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
सनी के परिजनों ने उसके मित्र पर हत्या की आशंका जताई है। परिजनों ने बताया कि सनी ने मोबाइल में लॉक लगा रखा था। इसके बावजूद किसी ने उसके मोबाइल का लॉक खोल लिया और जानकारी दी। लॉक खोलकर कॉल करने वाले व्यक्ति ने अन्य के खिलाफ हत्या करने की आशंका जताई है। इकदिल थानाध्यक्ष मदन गोपाल गुप्ता ने बताया कि सनी की स्कूटी डिवाइडर से टकरा गई थी। हादसे के बाद वह नीचे गिर गया था। वहीं परिजनों ने सनी हत्या की आशंका जताई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed