{"_id":"5fcfc2bb8ebc3ecfe742e572","slug":"crime-etawah-etawah-news-etawha-news-knp5987884150","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूने घर से बदमाशों ने सोने-चांदी के सात लाख के जेवर उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूने घर से बदमाशों ने सोने-चांदी के सात लाख के जेवर उड़ाए
विज्ञापन
कुंअरा गांव में बिखरा सामान देखतीं सुमन
- फोटो : ETAWHA
इटावा। भरथना थाना क्षेत्र के कुंअरा गांव में बंद मकान के ताले तोड़कर बदमाशों ने सोने-चांदी के आभूषण पार कर दिए। घर के लोग सात दिन पहले जयपुर गए थे, लौटने पर उन्हें वारदात की जानकारी हो सकी। घटना किस दिन की है, यह परिजनों को पता नहीं है। पीड़ित गृहस्वामी ने लगभग सात लाख के जेवरात चोरी होने की जानकारी दी है। पीड़ित जयपुर में अपने बेटों के कपड़ों के व्यवसाय में हाथ बंटाता है और कुछ दिनों में गांव आता रहता है।
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुंअरा गांव के निवासी अनिल कुमार पुत्र शिवदत्त पत्नी सुमन सहित सात दिन पहले जयपुर गए थे। मंगलवार को पत्नी सहित वापस आने पर घर के कमरों के टूटे ताले व सामान बिखरा देखकर दंग रह गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पीड़ित गृहस्वामी अनिल कुमार व उनकी पत्नी सुमन के अनुसार चोरों द्वारा घर के अलग-अलग तीन कमरों के दरवाजों का ताले तोड़कर कमरे में रखी अलमारी व संदूक से सोने की झुमकी, पांच अंगूठी, एक जंजीर, पेंडल, चांदी की पायलों के अलावा पुत्र वधू पूनम के कमरे से सोने के बृजबाला, जंजीर, छह अंगूठी, चूड़ी व चांदी की पायलें और पुत्री रिशु के सोने के झाले, जंजीर, छह अंगूठी व चांदी की पायलें चोरी हो गईं।
घटना की सूचना पुलिस को दी गई तो एसआई गंगा सागर ने मौके पर पहुंच कर पड़ताल की। अनिल कुमार ने बताया कि वह पुत्र प्रियांशु व हिमांशु के पास जयपुर गया था। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने उसके घर में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। उसने चोरों के छत के रास्ते जीने से घर में उतरने की आशंका जताई। इस संबंध में हल्का इंचार्ज गंगासागर ने बताया कि तहरीर मिल गई है, जांच की जा रही है।