फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crime,etawah,etawah news

संदिग्ध हालात में विवाहिता की हुई मौत

Sun, 06 Dec 2020 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
crime,etawah,etawah news
इटावा। भरथना थाना क्षेत्र के मोहल्ला महावीर नगर निवासी कौशलेंद्र यादव की पत्नी मोहिनी (22) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। चिकित्सकों के अनुसार महिला के शरीर में जहर था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

भाई सुबोध पुत्र कालीचरण निवासी हिरनार थाना जसवंतनगर ने बताया कि ससुरालीजन मोहिनी को दहेज के लिए प्रताड़ित कर मारा-पीटा करते थे। कई बार उनसे शिकायत भी की, लेकिन वे नहीं माने और दो लाख रुपये की मांग करना जारी रखा। दो दिन पहले उससे फोन पर बात हुई तो वह रो रही थी, लेकिन कुछ बताया नहीं। रविवार दोपहर लगभग दो बजे अन्य लोगों द्वारा सूचना मिली कि मोहिनी को कुछ हो गया है जिसे सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया गया था और ससुराल पक्ष से कोई मौजूद नहीं था। इस संबंध में थाना प्रभारी अखिलेश यादव ने बताया कि तहरीर आने पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। मोहिनी की सात माह की बेटी है। सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के चिकित्सकों के मुताबिक महिला के शरीर में विषाक्त पदार्थ था। देर शाम मायके वाले तहरीर देने की तैयारी कर रहे थे। समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed