{"_id":"5fcd21008ebc3ecf8243e752","slug":"crime-etawah-etawah-news-etawha-news-knp5984229111","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का रिश्ता टूट जाने पर युवक ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का रिश्ता टूट जाने पर युवक ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
इटावा। सैफई थाना क्षेत्र के कुम्हवार कस्बे में शादी का रिश्ता टूट जाने पर युवक ने पिता की सब्जी की दुकान में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस को शव के पास से सुसाइड नोट भी मिला है। उसके परिजनों ने कोई भी आरोप नहीं लगाया और न ही कोई तहरीर दी है।
सैफई थाना क्षेत्र के कुम्हावर कस्बा निवासी योगेश उर्फ अंशुल (24) पुत्र रामकुमार सक्सेना की शादी पक्की हो गई थी। उसके पिता रामकुमार कस्बे में सब्जी की दुकान चलाते हैं जिसमें योगेश रात को सोता था। शादी का रिश्ता टूट जाने पर उसने शनिवार रात सब्जी की दुकान में पंखे के सहारे फंदा बनाकर फांसी लगा ली। रविवार सुबह योगेश जब घर नहीं पहुंचा और पिता दुकान पर पहुंचा तो दुकान का शटर बंद था और चाभी बाहर रखी हुई थी। शटर खोला तो योगेश पंखे पर फांसी से लटका हुआ था। पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पुलिस सूत्रों के अनुसार शव के पास सुसाइड नोट भी मिला है। योगेश माता पिता का एकलौता पुत्र था जिसकी एक बहन है। थाना प्रभारी सतीश यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने किसी तरह का कोई आरोप नहीं लगाया और न ही कोई तहरीर दी है।