फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crime,etawah,etawah news

इटावा: मोबाइल कंपनी के टावर से ढाई करोड़ की चोरी

Sun, 06 Dec 2020 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 11:50 PM IST
विज्ञापन
crime,etawah,etawah news
मोबाइल कंपनी के इसी ऑफिस में हुई थी चोरी - फोटो : ETAWHA
इटावा। शहर के पक्का तालाब चौराहे के निकट मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनी के एक टावर के ऑफिस से शनिवार रात बदमाशों ने गार्ड को बंधक बनाकर वहां ढाई करोड़ के उपकरण चोरी कर लिए। गार्ड के चीखने पर राहगीर ने पुलिस को सूचना दी। रात में ही पक्का तालाब चौराहे से एसएसपी चौराहे तक नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग की गई, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत पक्का तालाब चौराहे से एसएसपी चौराहे को जाने वाले मार्ग पर मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनी का एक टावर है। शनिवार रात लगभग साढ़े 11 बजे टावर के ऑफिस में चार पहिया सवार बदमाश आ धमके। बदमाशों ने वहां मौजूद गार्ड के हाथ-पैर बांध दिए और टावर से डिवाइस प्लेटें व उपकरण चोरी कर ले गए। बंधक गार्ड के चीखने पर किसी राहगीर ने यूपी 112 को कॉल कर सूचना दी तो सिविल लाइन थाना पुलिस सहित जिले के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए। पक्का तालाब चौराहे से लेकर एसएसपी चौराहे तक नाकाबंदी कर दी गई। पुलिस ने बंधक बनाए गए गार्ड को थाने में ले जाकर पूछताछ की। सीओ सिटी राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि शाम को कंपनी के एक कर्मचारी की तहरीर पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया और जांच जारी है।
विज्ञापन

रविवार सुबह घटनास्थल पर जानकारी की गई तो कोई कर्मचारी कुछ बताने को तैयार नहीं था। कंपनी के कर्मचारी सिविल लाइन थाना पहुंचे और मामले की तहरीर दी। सिविल लाइन थाने में मौजूद एसपी सिटी डॉ. रामयश सिंह व सीओ सिटी राजीव प्रताप सिंह से इस बारे में जानकारी की गई तो उन्होंने बताया कि अभी जांच जारी है, मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक मोबाइल कंपनी के टावर के ऑफिस में लगभग तीन करोड़ की चोरी की घटना कंपनी के कर्मचारियों या किसी के द्वारा रेकी कर घटना को अंजाम देने की ओर भी इशारा करती है। पुलिस द्वारा भी इस मामले में स्पष्ट रूप से कुछ जानकारी न देना भी घटना की संदिग्धता को दर्शाता है। हालांकि अभी तक मामला पुलिस की जांच के अधीन है। ऐसे में कुछ भी स्पष्ट रूप से कहा नहीं जा सकता।

मोबाइल कंपनी के टावर के ऑफिस में रात को चोरी होने के बाद सुबह जब लोग उठे तो मोबाइल फोन में नेटवर्क नहीं मिला। दिन भर लोग मोबाइल नेटवर्क को लेकर परेशान रहे। देर शाम तक लोग मोबाइल नेटवर्क को लेकर परेशान बने रहे। इस परेशानी से इटावा ही नहीं, औरैया व कन्नौज के मोबाइल उपभोक्ता जूझते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed