फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crime,etawah,etawah news

शादी के एक दिन पहले युवती को ले गया युवक

Fri, 04 Dec 2020 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
crime,etawah,etawah news
इटावा। ऊसराहर थाना क्षेत्र के एक गांव में मजदूर की बेटी को शादी से एक दिन पहले गांव का युवक बहला-फुसलाकर साथ ले गया। परिजनों का कहना है कि युवक पर मुकदमा दर्ज कराया है, लेकिन अब उन पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। शुक्रवार को परिजनों ने एसएसपी से शिकायत की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को पीड़ित परिवार एसएसपी कार्यालय पहुंचा, जहां उन्होंने प्रार्थना पत्र में बताया कि 22 नवंबर को 19 वर्षीय बेटी की शादी होनी थी। घर में शादी की तैयारी चल रही थी। शादी के एक दिन पहले 21 नवंबर को गांव में रहने वाले दूसरे समुदाय का युवक तीन साथियों के साथ घर के पास पहुंचा और बेटी को कार से साथ ले गया। बेटी की शादी के लिए घर में रखे लगभग दो लाख रुपये व एक लाख के जेवर भी गायब हैं। परिजनों ने ऊसराहर थाने में रिषी कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया, लेकिन कार्रवाई नहीं की। आरोप है कि मामले में समझौता नहीं करने पर आरोपी ने तीन साथियों के साथ 29 नवंबर को घर आया और मारपीट की।
विज्ञापन

एसओ ऊसराहार गगन कुमार गौड़ ने बताया कि युवक के परिजन इस समय गांव में मौजूद नहीं हैं। पुलिस के दबाव में सभी घर से भागे हुए हैं। युवती का पता लगाने के लिए चौकी इंचार्ज और पुलिस कर्मचारियों की टीम बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed