{"_id":"5fa5962a8ebc3e9bdf462852","slug":"crime-etawah-etawah-news-etawha-news-knp5928723176","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोटरसाइकिल चोर गिरोह के चार सदस्य गिफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोटरसाइकिल चोर गिरोह के चार सदस्य गिफ्तार
विज्ञापन
इटावा। थाना फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस, एसओजी व सर्विलांस टीम ने गुरुवार देर शाम अंतर्जनपदीय बाइक चोर गिरोह के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को उनकी निशानदेही पर चोरी की 11 बाइक व तीन मास्टर चाबी भी बरामद हुई है। इन सभी पर पूर्व से ही जनपद के विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं। इस दौरान बाइक पर सवार दो लोग भाग निकले।
फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के पचावली चौराहा पर गुरुवार रात वाहन चोरों के आने की सूचना मिलने पर थाना पुलिस, एसओजी व सर्विलांस टीम ने नाकाबंदी कर दी। इसी दौरान कुम्हावर पचावली रोड की तरफ से तीन बाइक पर सवार कुल छह लोग आते हुए दिखाई दिए। उन्हें रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगे, जिन्हें घेरकर पकड़ने की कोशिश की तो दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार लोगों को दबोच लिया। तीसरी बाइक पर सवार दो लोग भाग निकले। इन लोगों के पास बाइक के कागजात भी नहीं थे। पकड़े गए जसवंतनगर थाना क्षेत्र के देवीपुरा निवासी चंद्रशेखर पुत्र हरी बाबू, जसवंतनगर थाना क्षेत्र के जसोहन निवासी नरेंद्र सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह, जिला फिरोजाबाद के शिकोहाबाद थानांतर्गत नगला बलउआ निवासी अनय यादव पुत्र रवेंद्र सिंह व सिविल लाइन थानांतर्गत नगला जगे निवासी अखिलेश उर्फ प्रेम पुत्र महेशचंद्र हैं। उन लोगों ने बताया कि वह जनपदों से सुनसान स्थानों पर खड़ी बाइकों की रेकी कर उन्हें चुराते हैं। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने गौरापुरा रोड पर खाली पड़े गिट्टी प्लांट से बाइकें बरामद कीं और उनके खिलाफ मामला दर्ज किया।
एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि पकड़े गए आरोपी बहुत ही शातिर हैं। जो किसी भी हैंडल लॉक खड़ी बाइक को मास्टर चाबी से आसानी से खोलकर चोरी कर लेते हैं। पुलिस ने विभिन्न कंपनियों की 11 बाइकें व तीन मास्टर चाबियां बरामद की हैं। अनय यादव पर चार, अखिलेश उर्फ प्रेम जुल्ला पर छह, चंद्रशेखर पर तीन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में एसओजी प्रभारी सतेंद्र सिंह यादव, सर्विलांस प्रभारी वीके सिंह व थाना फ्रेंड्स कॉलोनी प्रभारी प्रमोद कुमार शुक्ला व उनकी टीम शामिल रहे।