{"_id":"5fa04e378ebc3e9bd406154b","slug":"crime-etawah-etawah-news-etawha-news-knp5920880163","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकी के सामने ही रिटायर्ड टीचर के घर से चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकी के सामने ही रिटायर्ड टीचर के घर से चोरी
विज्ञापन
चोरी के बाद खुली पडी अलमरी
- फोटो : ETAWHA
इटावा। पुराना शहर चौकी के ठीक सामने संस्कृत महाविद्यालय परिसर में दूसरी मंजिल पर रह रहे रिटायर्ड प्राचार्य के बंद मकान के ताले तोड़कर चोर लाखों के जेवर और नगदी चुरा ले गए। सोमवार शाम पहुंचे रिटायर्ड प्राचार्य ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने डॉग स्क्वॉड व फोरेंसिक टीम के साथ जांच पड़ताल की है।
कोतवाली क्षेत्र के पचराहा पर स्थित संस्कृत महाविद्यालय के रिटायर्ड प्राचार्य महेश चन्द्र तिवारी महाविद्यालय परिसर की दूसरी मंजिल पर बने आवास में परिवार सहित रहते हैं। तीन दिन पहले शुक्रवार को वे कृषि कार्य के लिए घर में ताला डालकर पैतृक गांव बम्हनीपुर ऊसराहार पत्नी सुशीला तिवारी के साथ गए हुए थे। उनका पुत्र कार्तिकेय दिल्ली में नौकरी करता है। बंद मकान पाकर चोर रविवार रात घुस आए। दरवाजे के ताले तोड़कर कमरों में घुसे। अलमारी व बक्सों के लॉक तोड़कर जेवरात-नगदी समेत लाखों का सामान समेट ले गए। सोमवार सुबह पांच बजे महाविद्यालय प्रांगण में रहने वाले नितीश दीक्षित जब सुबह टहलने के लिए निकले थे तो उन्होंने महेश चंद्र तिवारी के घर का दरवाजे खुला देखा। इसके बाद सूचना फोन से उन्हें दी। इस पर वह गांव से लौटे तो चौकी के सामने बना मुख्य गेट तो बंद था लेकिन उनके घर के पीछे लगा दरवाजा खुला पड़ा था।
रिटायर्ड प्राचार्य के अनुसार चोर कटरा टेक चंद मोहल्ले की तरफ लगे दूसरे गेट के रास्ते घर में घुसे। रिटायर्ड प्राचार्य ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में रिटायर्ड प्राचार्य ने घर से दो लाख 55 हजार नगद समेत 93 ग्राम सोने के जेवरात चूड़ी, अंगूठी, सोने की दो चेन, झुमकी, टॉप्स, नथुनी, सोने की टिकिया व आधा किलो चांदी के जेवरात समेत लगभग आठ लाख रुपये के नुकसान का आंकलन किया है।