फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crime,etawah,etawah news

चोरी कर ले जा रहा कंटेनर खड्ड में फंसा

Thu, 15 Oct 2020 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
crime,etawah,etawah news
इटावा। नशे में युवक ने सड़क किनारे खड़े कंटेनर की खिड़की का शीशा तोड़कर उसे ले जाने का प्रयास किया। लगभग 500 मीटर चलने के बाद कंटेनर बिजली के खंभे को तोड़ते हुए खड्ड में जा घुसा। केबिन में फंसे युवक को ग्रामीणों ने उपचार को भेजा। जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे कंटेनर चालक व परिचालक ने युवक पर वाहन चोरी कर ले जाने का आरोप लगाया। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।
विज्ञापन

भरथना-ऊसराहार मार्ग स्थित ग्राम भोली के सामने गुरुवार की दोपहर लगभग दो बजे भरथना की ओर से ऊसराहार की तरफ जा रहा एक कंटेनर अचानक सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे को तोड़ते हुआ खड्ड में जा धंसा। कंटेनर के केबिन में फंसे युवक को ग्रामीणों ने बमुश्किल निकाला और एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। घटना में सड़क किनारे रह रहे नवाब सिंह पुत्र गोरेलाल का गृहस्थी का सामान, आलू, लहसुन आदि व लक्ष्मी पुत्री रंजीत सिंह का हथठेला क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर पहुंचे कंटेनर चालक हिमांशु कुमार पुत्र तुलाराम शाक्य व परिचालक रोहित निवासीगण रमायन थाना भरथना ने बताया कि वे अहमदाबाद से कंटेनर में कपड़ा लादकर बांग्लादेश जा रहे थे। गुरुवार की दोपहर साढ़े 12 बजे करीब भोली चौराहे के समीप कंटेनर खड़ा कर दिया और केबिन लॉक कर पास ही स्थित गांव के घर में नहाने चले गए। इसी दौरान नशे में एक युवक ने खिड़की का शीशा तोड़ा और केबिन में घुस गया। कंटेनर चोरी कर ले जाने का प्रयास किया। युवक अपना नाम गुड्डू व निवास मैनपुरी बता रहा है। घटना की सूचना पर उपनिरीक्षक संजीव सिंह ने मौके पर पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed