फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crime,etawah,etawah news

मंडी समिति में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, चार घायल

Thu, 15 Oct 2020 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
crime,etawah,etawah news
इटावा। भरथना मंडी समिति में धान बेचने आए युवक के साथ मारपीट का उलाहना देने गए परिजनों पर विपक्षियों ने लाठी-डंडों व ईंट-पत्थर बरसाए। घटना में चार लोग घायल हो गए। सूचना पाकर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची, घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी भरथना भेजा गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत भरथना मंडी में बुधवार को शाम साढ़े पांच बजे करीब चंद्रपुरा गांव के ओमप्रकाश (42) पुत्र जिलेदार, उनकी पत्नी मीना देवी व परिवार के सुखवीर (45) पुत्र लाखन सिंह पर गांव के ही लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। साथ ही घर की छत से ईंट-पत्थर बरसा दिए जिससे तीनों लोग घायल हो गए। सीएचसी आए ओमप्रकाश ने बताया कि बुधवार को दोपहर में चचेरा भाई सुनील भरथना मंडी में ट्रैक्टर से धान की फसल बेचने गया था। उसी दौरान गांव के ही चार लोगों ने उसके साथ मारपीट कर दी। वापस घर आने पर भाई ने घटना की जानकारी दी और हम शिकायत करने गए तो उन लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इससे तीनों लहूलुहान हो गए। इस बारे में एसओ भरथना से बात की गई तो उन्होंने बताया कि दो पक्षों में पुराने विवाद को लेकर झगड़ा हुआ है। दूसरे पक्ष से रनवीर नामक व्यक्ति घायल हुआ है। मेडिकल कराया गया है, तहरीर मिलने पर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed