{"_id":"5f7a11498ebc3e9ba1388939","slug":"crime-etawah-etawah-news-etawha-news-knp5865338132","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के हत्यारोपी जेठ, जेठानी व ननद गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला के हत्यारोपी जेठ, जेठानी व ननद गिरफ्तार
विज्ञापन
इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत दतावली नहर से बुधवार को मिले महिला शव के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
वैदुपरा थाना क्षेत्र में दो अक्तूबर को हाकिम सिंह पुत्र काशीराम निवासी ग्राम उसमानपुरा थाना भोगांव जनपद मैनपुरी ने पुत्री की हत्या की सूचना दी थी। उन्होंने बताया था कि उनकी पुत्री ज्ञानदेवी की शादी 20 वर्ष पूर्व विजयपाल पुत्र नाथूराम निवासी हजरतपुर थाना वैदपुरा जनपद इटावा के साथ की थी। विजयपाल के पिता द्वारा प्रापर्टी का बहुत सारा हिस्सा अपने बड़े पुत्र के नाम कर दिया था इसका उनकी पुत्री कर रही थी। विजयपाल एवं उसके परिवारीजनों ने उसके साथ मारपीट और हत्या कर दी।
इसी मामले में पुलिस ने मदर डेयरी वैदपुरा जहानाबाद मोड़ पर एक पुरुष व दो महिलाओं को पकड़ लिया। पुलिस का दावा है कि पकड़े गए मृृतका के जेठ रघुनाथ एवं उसकी पत्नी सुमित्रा तथा विधवा बहन चंद्रवती ने बताया कि प्रापर्टी के बंटवारे को लेकर ज्ञानदेवी विरोध कर रही थी। 29 सितंबर की रात्रि को हम सभी परिवारीजनों ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी तथा शव को रात्रि में ही दतावली नहर में बहा दिया था।