फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crime,etawah,etawah news

घर में अकेले युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Sun, 04 Oct 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
crime,etawah,etawah news
इटावा। बलरई में एक युवक ने रविवार देर शाम छत में लगे पंखे से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

थाना बलरई के ग्राम गोपालपुर व हाल निवासी विकास नगर बलरई दिवारी लाल का 30 वर्षीय पान सिंह पाल रविवार को अपने घर पर अकेला था और उसकी पत्नी रेखा तीन दिन पहले मायके चली गई थी। देर शाम घर के लोग बाजरे की फसल देखने खेतों पर गए हुए थे। उसी समय पान सिंह ने घर में दूसरी मंजिल पर बने कमरे में पंखे पर लटक कर आत्महत्या कर ली।

कुछ देर बाद परिजनों ने कमरे के पास पहुंचकर आवाज लगाई और कोई जवाब न मिलने पर उसने दरवाजा खोला तो अपने युवक को पंखे से लटका देखकर चीखपुकार मच गई। क्षेत्राधिकारी रमेश चन्द्र ने बताया कि शव को पंखे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed