फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crime,etawah,etawah news

नाबालिग को पीटने वाले दरोगा को एसएसपी ने किया लाइन हाजिर

Thu, 30 Jul 2020 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
crime,etawah,etawah news
बकेवर (इटावा)। कस्बा में फल बेचने वाले नाबालिग से मारपीट करने वाले ट्रेनी दरोगा को एसएसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। थाना प्रभारी की रिपोर्ट पर एसएसपी ने उसका स्थानांतरण पुलिस लाइन में किया है। वहीं व्यापार मंडल के पदाधिकारी दरोगा के मात्र स्थानांतरण की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं।
विज्ञापन

बकेवर थाना में तैनात ट्रेनी दरोगा अब्दुल रहमान ने मंगलवार को सादा वर्दी में पुलिसिया रौब दिखाते हुए फल बेच रहे नाबालिग शिवम पोरवाल पुत्र अरुण पोरवाल से सेब के भाव को लेकर बुरी तरह मारपीट की थी। इस बात पर आक्रोशित कस्बा के फल विक्रेताओं और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने थाना पर पहुंचकर धरना दिया था। नाबालिग फल विक्रेता की तरफ से मारपीट करने का प्रार्थना पत्र दिया गया था। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रमेश सिंह ने ट्रेनी दरोगा की शिकायत को अधिकारियों तक भेजने और कार्रवाई का आश्वासन देकर एक घंटे बाद धरना समाप्त कराया था। थाना प्रभारी ने मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों को भेज दी थी।
विज्ञापन

इस मामले में एसएसपी ने ट्रेनी दरोगा अब्दुल रहमान को तत्काल बकेवर से लाइन के लिए स्थानांतरित का आदेश किया है। हालांकि नाबालिग फल विक्रेता को पीटने वाले ट्रेनी दरोगा के स्थानांतरण मात्र से व्यापार मंडल पदाधिकारी संतुष्ट नहीं हैं। ट्रेनी दरोगा को सस्पेंड कर फल विक्रेता के प्रार्थना पत्र पर दरोगा के विरुद्ध मामला दर्ज किए जाने की मांग की गई है। वहीं, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष संतोष चौहान, नगर अध्यक्ष पुरुषोत्तम पोरवाल, संरक्षक लल्लन गुप्ता, बलवीर यादव आदि थाना प्रभारी के कार्य की सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed