{"_id":"5f20644f8ebc3e9fa45f8909","slug":"crime-etawah-etawah-news-etawha-news-knp573814914","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा ने फल विक्रेता को पीटा, व्यापारियों का थाने में धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा ने फल विक्रेता को पीटा, व्यापारियों का थाने में धरना
विज्ञापन
थाने में धरने पर बैठे दुकानदार व व्यापार मंडल के पदाधिकारी
- फोटो : ETAWHA
इटावा। ट्रेनी दरोगा पर फल विक्रेता को पीटने का आरोप लगाकर व्यापारियों ने थाने का घेराव कर दिया। व्यापारियों का आरोप है कि परिचित को मुफ्त में सेब नहीं देने पर दरोगा ने यह हरकत की है। बकेवर थाना प्रभारी रमेश सिंह का कहना है कि मामले की जानकारी अफसरों को दी गई है। उनके निर्देश पर दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को दुकानदार अरुण पोरवाल का 16 वर्षीय बेटा शिवम चौराहे पर फल का ठेला लगाकर खड़ा था। उसके मुताबिक सुबह एक व्यक्ति ने आधा किलो सेब खरीदा और ट्रेनी दरोगा अब्दुल रहमान का नाम बताकर बिना पैसे दिए जाने लगा। शिवम ने विरोध किया तो उसने दरोगा को फोन करके बताया। थोड़ी देर में दरोगा सादे कपड़े में पहुंचा और शिवम को बेरहमी से पीटने लगा। गरीब किशोर को पिटते देख दर्जनों दुकानदार जुट गए। मामला बिगड़ता देख दरोगा वहां से खिसक गया। इसके बाद व्यापारी दरोगा की शिकायत लेकर थाने पहुंच गए। वहां इंस्पेक्टर के मौजूद न होने की वजह से दुकानदारों का गुस्सा बढ़ गया और थाने के सामने नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए।
इस बीच व्यापार मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम मिश्रा नेे एसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह को मामले की जानकारी दी। एसपी के निर्देश पर इंस्पेक्टर रमेश सिंह थाने पहुंचे और व्यापारियों ने हंगामा शुरू कर दिया। इस पर इंस्पेक्टर ने पीड़ित से दरोगा के खिलाफ तहरीर ली और अफसरों के निर्देश के बाद दरोगा के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत करवाया।
विज्ञापन
कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष उदयभान सिंह का कहना है पुलिस बेलगाम होकर गरीबों, दुकानदारों का उत्पीड़न कर रही है। एक दिन पहले पुलिस ने जसवंतनगर में बिना किसी गलती के जूस दुकानदार को पीट दिया था। ट्रेनी दरोगा के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वे कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठेेंगे।