{"_id":"5f10a04e8ebc3e63e2368c2e","slug":"crime-etawah-etawah-news-etawha-news-knp5715848187","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की मोटरसाइकिलों संग पिता-पुत्र और उनका साथी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की मोटरसाइकिलों संग पिता-पुत्र और उनका साथी गिरफ्तार
विज्ञापन
इटावा। चोरी की मोटरसाइकिलों पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर जा रहे पिता-पुत्र समेत तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से दो तमंचे भी बरामद हुए हैं।
थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि बुधवार रात करीब 11 बजे बाहरपुरा नहर पुल के पास चेकिंग के दौरान दो मोटरसाइकिलों पर तीन लोग भरथना की ओर आते दिखे थे। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो वे भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया और घेरकर पकड़ लिया। बाइक सवारों से गाड़ियों के कागज मांगे तो वे दिखा नहीं पाए। मोटरसाइकिलों के रजिस्ट्रेशन नंबरों की जांच की तो पता चला कि वे किसी अन्य गाड़ियों के हैं। तलाशी में पिता जैसीराम और उसके लड़के ऋषि के पास से 315 बोर के दो तमंचे और चार कारतूस भी बरामद हुए।
पुलिस पूछताछ में बदमाशों ने अलग-अलग जगहों से मोटरसाइकिलें चुराने की बात कबूल की। इस पर भरथना थाना क्षेत्र के कैलाशपुरा पक्काताल कस्बा निवासी जैसीराम पुत्र छोटेलाल और उसके लड़के ऋषि समेत बकेवर थाना क्षेत्र के पृथ्वीरामपुर मौजा के नगला टुपियन गांव निवासी समीर उर्फ नागेंद्र पुत्र साहब सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार किया