फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crime,etawah,etawah news

बदमाशों ने नशीली चीज सुंघाकर सास बहू से जेवर लूटे

Sun, 05 Jul 2020 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
crime,etawah,etawah news
घटना की जानकारी देती बेबी और उसकी सास रामा देवी - फोटो : ETAWHA
इटावा। जसवंतनगर बस स्टैंड चौराहे पर रविवार दिनदहाड़े बदमाशों ने टेंपो से उतरी सास और बहू को नशीली चीज सुंघाकर जेवर लूट लिए। पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

वैदपुरा थाना क्षेत्र के भदैई काशीपुर गांव की बेबी पत्नी धर्मेंद्र दिवाकर अपनी सास रामादेवी के साथ सिरसागंज थाना क्षेत्र के सेखूपुर गांव निवासी अपनी ननद के यहां गई थी। रविवार सुबह वह दोनों टेंपो से पहले कठफोरी गांव तक आई। उसके बाद दूसरे टेंपो से सुबह करीब 9 बजे जसवंतनगर बस स्टैंड पर उतरी। टेंपो से उतरते ही अचानक दो बदमाश उनके पास पहुंचे। बातों में उलझाकर थोड़ा दूर ले जाकर दोनों ने हाथ में लिए नशीले पदार्थ से भींगे रुमाल उनके मुंह पर सटा दिए। इससे महिलाओं को कुछ देर के लिए सुध नहीं रही। बदमाश दोनों को उनींदी अवस्था में पास में मौजूद पुल के नीचे ले गए। जहां आवाजाही कम थी। दोनों के पहने हुए जेवर उतारकर ले गए। कुछ देर बाद दोनों को होश आया तो बस स्टैंड चौराहे पर मौजूद सिपाहियों को घटना की जानकारी दी।

बेबी ने बताया कि सब कुछ इतनी तेजी से हुआ कि वे कुछ समझ नहीं पाईं। आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि बदमाश बाइक से आए थे। उन्हें लगा कि वे महिलाओं के कोई परिचित हैं। इसलिए ज्यादा गौर नहीं किया। बेबी ने बताया कि बदमाश उसकी सास के कुंडल, उसकी झुमकी, दो अंगूठियां, पेंडल और मंगलसूत्र ले गए। कस्बा चौकी प्रभारी सनत कुमार ने बताया कि महिलाओं के बताए रास्ते पर बदमाशों की खोजबीन की गई। लेकिन वह पिपरेंदी गांव होते हुए भागने में सफल रहे हैं। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed