फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crime,etawah,etawah news

स्वजनों पर ही युवती का गला घोटने का संदेह

Mon, 29 Jun 2020 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
crime,etawah,etawah news
इटावा। बिजौली गांव में मृत अवस्था में मिली युवती को उसके स्वजनों ने ही मारकर फेंक दिया था। पुलिस को यह संदेह उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के सामने आने पर हो रहा है। मृतका की न सिर्फ गला घोटकर हत्या हुई है, बल्कि उसके पेट में दो महीने का गर्भ भी पल रहा था। यहीं नहीं हत्या के पूर्व दुष्कर्म की भी पुष्टि नहीं हुई। लिहाजा ऑनर किलिंग का मामला मानकर पुलिस जांच में जुटी है। लेकिन, शिनाख्त न होने से जांच आगे नहीं बढ़ पा रही।
विज्ञापन

बीते गुरुवार को बकेवर थाना क्षेत्र के बिजौली गांव के पास सिक्सलेन हाईवे से करीब सौ मीटर दूर एक खेत में युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। गले में नीला निशान और मुंह से निकले खून को देखकर पुलिस इसे दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला मानकर चल रही थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच की दिशा ही बदल गई। पुलिस ने शिनाख्त न हो पाने पर शव को 72 घंटे तक मोर्चरी में रखा। रविवार को वीडियोग्राफी के साथ हुए पोस्टमार्टम में युवती के गर्भवती होने का पता चला। उसके पेट में करीब दो महीने का गर्भ पल रहा था। हत्या से पूर्व दुष्कर्म न होने की भी पुष्टि हुई।
विज्ञापन

इससे जांच की दिशा बदल गई। पुलिस का मानना है कि युवती ऑनर किलिंग का शिकार हो सकती है। माथे में सिंदूर या पैरों में बिछिया न पहने होने से उसके अविवाहित होने के कयास लग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शिनाख्त के लिए मैनपुरी, कानपुर देहात और औरैया जिलों में उसके शव की फोटो भेजी हुई है, लेकिन अभी तक सफलता नहीं लगी है। थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह ने बताया कि सबसे पहले मृतका शिनाख्त होना जरूरी है। पुलिस इसी प्रयास में जुटी है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से इतना अवश्य साफ हो गया कि युवती के साथ दुष्कर्म नहीं हुआ। गर्भवती होने से आशंका है कि ऑनर किलिंग हुई हो। उसकी शिनाख्त के लिए और पुलिस टीमें लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed