{"_id":"5eb19e998ebc3e904a74934b","slug":"crime-etawah-etawah-news-etawha-news-knp5586602174","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीओ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीओ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
इटावा। ताखा के खंड विकास अधिकारी ने सहायक विकास अधिकारी (एडीओ) समाज कल्याण के खिलाफ शराब के नशे में उत्पात मचाने और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज कराया है। सोमवार को गाड़ी से टक्कर से एक ग्रामीण के घायल होने पर गांव वालों ने एडीओ को पीट दिया था। मेडिकल एडीओ के नशे में होने की पुष्टि हुई थी।
विकास खंड ताखा में कार्यरत समाज कल्याण के एडीओ शिवम पाल की सोमवार को ग्रामीणों ने पिटाई कर दी थी। उस वे अपने ब्लॉक दफ्तर से लौट रहे थे। घायल एडीओ के चिकित्सीय परीक्षण में नशे में होने की पुष्टि पर उन पर कार्रवाई की गई है। अधिकारियों के निर्देश पर खंड विकास अधिकारी पीएन यादव ने ऊसराहार थाना में एडीओ समाज कल्याण शिवम पाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें कहा कि सोमवार को उन्होंने उनके कार्यालय में आकर शराब के नशे में गालीगलौज की और उत्पात मचाया और सरकारी काम में अवरोध उत्पन्न किया।
ऊसराहार थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि एडीओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हालांकि अभी तक घायल एडीओ की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। बीडीओ पीएन यादव ने बताया कि एडीओ के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी जाएगी।
विज्ञापन
सोमवार को जब एडीओ समाज कल्याण के साथ मारपीट हुई तो उनके नशे में होने की बात को खंड विकास अधिकारी और ब्लॉक कर्मचारी छिपाने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन चिकित्सीय परीक्षण में नशे किए होने की पुष्टि के बाद अधिकारियों के निर्देश पर सोमवार रात को मुकदमा दर्ज कराया गया।