{"_id":"63091c7615119b6bcb1c6947","slug":"crime-accident-etawah-etawah-news-up-news-etawah-news-knp714826895","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक में पीछे से घुसी एंबुलेंस, दो बहनों की मौत, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक में पीछे से घुसी एंबुलेंस, दो बहनों की मौत, चालक घायल
विज्ञापन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसे के बाद एंबुलेंस से चालक को बाहर निकालते लोग। संवाद
- फोटो : ETAWAH
ताखा (इटावा)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को कुदरैल गोल चक्कर के पास एक निजी एंबुलेंस चलते ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसे में एंबुलेंस में सवार दो सगी बहनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एंबुलेंस चालक घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कुदरैल गोल चक्कर के पास शाम करीब चार बजे तेज रफ्तार एंबुलेंस पीछे से ट्रक में घुस गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस में फंसे चालक और दो युवतियों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और सैफई आयुर्विज्ञान विवि भिजवाया।
एंबुलेंस में मिले पहचान पत्र से पुलिस ने तीनों की पहचान की और परिजनों को सूचना दी। वहीं, सैफई आयुर्विज्ञान विवि में डॉक्टर ने मिर्जापुर के जगदीशपुर मवइया निवासी आस्था सिंह (22) और अदिति सिंह (20) पुत्री चेत नारायण सिंह को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
जनपद अलीगढ़ निवासी एंबुलेंस चालक बृजेंद्र कुमार की हालत गंभीर बताई गई है। हादसे के वक्त दोनों युवतियों की मां दूसरी कार से थीं और उन्नाव पहुंच चुकी थीं। पुलिस से सूचना मिलने के बाद वे लौटीं। पुलिस के मुताबिक, एंबुलेंस चालक को झपकी आने के कारण हादसा हुआ है।
एक माह पहले हुआ था आस्था का एक्सीडेंट
दोनों बहनों की मां आरती सिंह ने बताया कि उनकी दोनों बेटियां दिल्ली में एक एमएनसी कंपनी में नौकरी करती थीं। एक माह पहले सड़क दुर्घटना में आस्था का पैर टूट गया था। तब से वे एम्स में भर्ती थीं। शुक्रवार को ठीक होने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था। इसके बाद एंबुलेंस से उसे घर मिर्जापुर लेकर जा रहे थे।
टक्कर होते ही एंबुलेंस का शीशा तोड़कर बाहर आ गई युवती
एंबुलेंस की रफ्तार इतनी तेज थी कि जैसे ही वह ट्रक से टकराई पीछे सीट पर बैठी युवती आगे का शीशा तोड़कर बाहर आ गई। एंबुलेंस भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसा स्थल पर मौजूद पुलिस। संवाद- फोटो : ETAWAH