{"_id":"62f2b1985b1da938562ef20e","slug":"crime-accident-etawah-etawah-news-up-news-etawah-crime-news-etawah-news-knp7121233106","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा : नहर में कुदा युवक, देर शाम तक नहर में तलाश करती रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा : नहर में कुदा युवक, देर शाम तक नहर में तलाश करती रही पुलिस
विज्ञापन
बकेवर। लखना से गुजरी भोगनीपुर निचली गंग नहर में मंगलवार सुबह एक युवक कूद गया। देर शाम तक गोताखोर नहर में उसकी तलाश करते रहे, लेकिन पता नहीं चला।
बकेवर थानाक्षेत्र के लखना के खेड़ा मुहाल निवासी गोविंद (41) ने नया नहर पुल से छलांग लगा दी। नहर के किनारे मौजूद दुकानदारों ने उसे बचाने प्रयास किया। सूचना पर युवक के परिजनों और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। गोताखोरों ने नहर में जाल डालकर युवक की तलाश की। लखना चौकी के एसआई मनीष कुमार ने बताया कि नहर में पानी का बहाव तेज है। इस कारण युवक को तलाशने में परेशानी हो रही है। सिंचाई विभाग को नहर का पानी बंद करने के लिए बोला गया है।
कमरे को लेकर भाई से था विवाद
सौतेले भाई देवेंद्र ने बताया कि पिता जी ने दो शादियां की थीं। पूरा परिवार एक ही घर में रहता था। एक हिस्से में देवेंद्र, नरेंद्र और उसकी मां रहती थी। दूसरे हिस्से में सौतेला भाई गोविंद, अरविंद और उनकी मां रहती थीं। देवेंद्र ने बताया कि गोविंद अलग से कमरे के लिए अरविंद से कहता था, लेकिन वह टरका देता था। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद भी होता था। झगड़े की वजह से गोविंद हमारे यहां आकर ही खाना खाता और कहीं भी सो जाता था।