फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crime,accident,etawah,etawah news

गणेश प्रतिमा विसर्जन करते नहर में डूबकर युवक की मौत

Wed, 02 Sep 2020 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
crime,accident,etawah,etawah news
इटावा। इकदिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत सोमवार शाम को इकदिल नहर में गणेश विसर्जन करने गया युवक फिसल कर नहर में गिर गया और पानी के तेज बहाव में डूबने से उसकी मौत हो गई। शाम को ग्रामीणों व पुलिस ने कई घंटे प्रयास किया और नहर में जाल भी डलवाया गया, लेकिन रात हो जाने तक शव नहीं मिला। सोमवार सुबह घटनास्थल से लगभग एक किलोमीटर दूर बंबे में ग्रामीणों को उसका शव दिखा जिसकी सूचना पर पुलिस ने निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

सोमवार को शाम लगभग छह बजे इकदिल थाना क्षेत्र के अड्डा पलटू निवासी लगभग 45 वर्षीय रामकेश पुत्र रामदयाल गणेश प्रतिमा का विसर्जन करने इकदिल नहर गए थे। प्रतिमा विसर्जन के दौरान पैर फिसलने से वे पानी के तेज बहाव में डूब गए। उनके साथ आए अन्य लोगों ने चीख पुकार मचाई तो गोताखोरों ने बहुत प्रयास किया पर कोई सफलता हाथ नहीं लगी। सूचना पाकर इकदिल पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने भी प्रयास किया। रामकेश के न मिलने पर पानी में जाल भी डलवाया गया। रात हो जाने के कारण सुबह के इंतजार में परिवारीजन रोते बिलखते रहे। सुबह होने पर लगभग 10 बजे नहर से लगभग एक किलोमीटर दूर जादवपुर गांव के पास ग्रामीणों ने बंबे में रामकेश का शव बहता हुआ देखा तो पुलिस को सूचना दी। इस पर एसआई गीतम सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने शव को बंबे से निकलवा कर पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया। पत्नी सीमा देवी ने रोते-बिलखते बताया कि रामकेश हलवाई का काम करते थे और गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान यह हादसा हो गया। उनकी दो संतानें हैं जिनमें से बड़ी पुत्री विवाहित है जबकि 20 वर्षीय पुत्र अविवाहित है। रामकेश की मौत के बाद उनके परिजनों में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed