{"_id":"632cb22a5c564e25ee0f4f8e","slug":"crime-accident-etawah-etawah-news-etawah-news-knp7195706147","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंकर पलटने से हाईवे पर फैला रिफाइंड, भरने के लिए मची होड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैंकर पलटने से हाईवे पर फैला रिफाइंड, भरने के लिए मची होड़
विज्ञापन
बकेवर। तेज बारिश के कारण हाईवे पर रिफाइंड भरा टैंकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गया। रिफाइंड फैलने पर भरने की होड़ मच गई। लोग प्लास्टिक की केन और बर्तन में रिफाइंड भरकर ले गए। पुलिस ने लोगों को भगाया। करीब एक घंटे बाद इसी स्थान पर एक ट्रक भी डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गया। हादसे में दो लोग घायल हुए हैं।
हाईवे पर सुनवर्षा रजबहा की पुलिया से टकराकर रिफाइंड से भरा टैंकर पलट गया। हादसे में टैंकर चालक घायल हो गया। इसी स्थान पर एक ट्रक भी पलटा, जिससे उसमें सवार एक यात्री घायल हो गया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
राजस्थान के बाड़मेड़ निवासी बेलाराम ने बताया कि गुजरात के गांधीनगर से टैंकर में रिफाइंड लेकर कानपुर जा रहे थे। गुरुवार की सुबह करीब चार बजे तेज बारिश के कारण सुनवर्षा रजबहे के पास डिवाइडर नहीं दिखा और गाड़ी उससे टकराकर पलट गई। हादसे में बेलाराम घायल हो गया। हादसे के करीब एक घंटे बाद एक ट्रक भी डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गया। चालक और हेल्पर मौके से भाग निकले। ट्रक में सवार औरैया निवासी यात्री अनिल घायल हो गए। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।