फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crime,accidant,etawah,etawah news

हाईवे ओवरब्रिज पर वाहन की टक्कर से नीचे गिरे दो भाई, मौत

Mon, 14 Sep 2020 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
crime,accidant,etawah,etawah news
पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद मृतक के परिजन - फोटो : ETAWHA
इटावा। कानपुर-आगरा हाईवे के ओवरब्रिज पर सोमवार सुबह मॉर्निंग वॉक करने निकले दो चचेरे भाइयों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर से दोनों किशोर ओवरब्रिज से नीचे जा गिरे। एक घंटे तक दोनों वहीं नीचे पड़े रहे। राहगीर की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को जिला अस्पताल लाई जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

इकदिल थाना क्षेत्र के पिलखर के निकट स्थित गांव अड्डा निहाल निवासी अनमोल पुत्र रवि व राज यादव पुत्र संतोष (दोनों 16 वर्षीय) सोमवार भोर लगभग पांच बजे मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत कानपुर-आगरा हाईवे पर मानिकपुर मोड़ ओवरब्रिज पर उन्हें किसी अज्ञात अनियंत्रित वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वे दोनों पुल के नीचे जा गिरे। वहां से गुजर रहे समाचार पत्र वितरक ने किशोरों को पड़ा देखा तो गांव में सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजन व पुलिस दोनों को जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों का पोस्टमार्टम कराया। एक ही परिवार के दो बच्चों के शव गांव पहुंचने पर चीत्कार मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed