{"_id":"60958afb8ebc3ed1e7670e17","slug":"cracks-in-houses-appliances-also-burnt-etawha-news-knp627265479","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकानों में आई दरारें, उपकरण भी फुंक गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकानों में आई दरारें, उपकरण भी फुंक गए
विज्ञापन
इटावा। बसरेहर थाना क्षेत्र के गांव नगला ठाकुरी में गुरुवार शाम आंधी बारिश के साथ बिजली गिरने से तीन मकानों में दरारें आ गईं और उपकरण फुंक गए। चारपाई पर दो बच्चे भी मामूली रूप से झुलस गए।
गृहस्वामी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि गुरुवार शाम बारिश होने के साथ आंधी चलने लगी। इससे बिजली गुल हो गई। इसी आकाशीय बिजली पास पास बने सुरेंद्र मीना देवी और राम बाबू के मकान पर आ गिरी। सुरेंद्र ने बताया कि बिजली गिरने से तेज धमाका हुआ और मकान हिलने लगे। कमरे में लेटे मेरे दिलीप और कौशल झुलस गए। घरों में दरारें आ गई और बिजली के उपकरण खराब हो गए।
मकान पर गिरा पेड़, हादसा टला
इटावा। शहर के मकसूदपुरा वार्ड में रामगंज नाले के पास करीब एक सौ वर्ष पुराने बरगद के पेड़ का आधा हिस्सा एक मकान के ऊपर गिर गया। घटना के दौरान मकान मालिक लाला राम कमरे में सो रहे थे। बेटे राम अवतार ने सभासद नीलम गुप्ता को सूचना दी। मौके पर पहुंचे सभासद प्रतिनिधि अर्चित गुप्ता ने लेखपाल राजेश चौहान को बुलाया। (संवाद)