फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   CPM's rally spoke subhashini

माकपा की रैली में सुभाषिनी ने भरीं हुंकार

Sat, 20 Dec 2014 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Sat, 20 Dec 2014 12:52 AM IST
विज्ञापन
CPM's rally spoke subhashini

इटावा। कचहरी में माकपा एवं किसान सभा ने शुक्रवार को विजय रैली का आयोजन किया। इसमें पार्टी की केंद्रीय समिति के सदस्य एवं पूर्व सांसद सुभाषिनी अली ने कहा कि हमने रेलवे फ्रेट कॉरीडोर की लड़ाई जीती, अब हम एक्सप्रेस-वे में मनमाने भूमि अधिग्रहण को रोकेंगे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमें देश को बचाने के लिए भी लड़ाई लड़नी होगी। तभी हम शहीदों के सपनों को साकार कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि आज हिंदुस्तान में किसानों की जमीन पूंजीपतियों को देने की साजिश हो रही है। किसानों के खेतों को हड़पकर मोदी सरकार वहां स्मार्ट सिटी बनाने के फैसले ले रही है।
विज्ञापन


देश के यूरिया के कारखानों को बंद करने की साजिश चल रही है। रेलवे बीमा एवं अन्य सार्वजनिक क्षेत्रों को निजी हाथों में सौंपकर जनता को मिलने वाली छोटी मोटी सुविधा भी छीनी जा रही है। इसके खिलाफ हम सबको इकट्ठा होकर संघर्ष करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


माकपा राज्य सचिव मंडल के सदस्य एवं किसान नेता मुकुट सिंह ने कहा कि जिले में व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। हर तरफ लूट और अराजकता का बोलबाला है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार एक तरफ सिंचाई मुफ्त करने की घोषणा करती है तो दूसरी तरफ मुख्यमंत्री के जिले के अधिकारी ही सिंचाई में उपयोग होने वाली बिजली की दरों को मनमाने ढंग से बढ़ा रहे हैं।


कार्यक्रम की अध्यक्षता विशंभर नाथ वर्मा एवं नाथूराम ने की। संचालन अनिल दीक्षित ने किया। दौरान माकपा जिलामंत्री अमर सिंह, किसान नेता रामप्रकाश, संतोष शाक्य, प्रेमशंकर यादव, नरेंद्र सिंह, छवि मोहन शुक्ला, कंचन, वासुदेव सिंह, बृजेंद्र भदौरिया आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed