फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Cow Safari to be built on 60 acres in Etawah

इटावा में 60 एकड़ में बनेगी काऊ सफारी

Tue, 07 Jun 2022 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Cow Safari to be built on 60 acres in Etawah
चकरनगर (इटावा)। जिले में चंबल घाटी परिक्षेत्र काऊ सफारी खोली जाएगी। इसके लिए शासन ने अनुमति दे दी है। पशु विभाग के अधिकारियों को 60 एकड़ भूमि की तलाश करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी अशोक गुप्ता ने बताया कि काऊ सफारी के चकरनगर क्षेत्र के बीहड़ क्षेत्र में भूमि की तलाश की जा रही है। उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राहुल कुमार ने बताया कि अस्थायी गोशालाएं गायों के संरक्षण में पूरी तरह से सफल नहीं हो पा रही हैं। गोशालाओं में गोवंश के रखरखाव पर खर्चा भी अधिक हो रहा है। इसके बावजूद गोवंश को पर्याप्त मात्रा में हरा चारा नहीं मिल पाता है। काऊ सफारी में पर्याप्त मात्रा में हरा चारा उपलब्ध रहेगा। डॉ. राहुल ने कहा कि गोशाला के गोवंश की अपेक्षा छुट्टा गोवंश काफी स्वस्थ रहते हैं। सफारी में विचरण के लिए गोवंश को बड़ी जगह के साथ भरपूर चारा मिलेगा।
विज्ञापन

पूर्व विधायक और सांसद भेज चुके हैं प्रस्ताव
इटावा। चंबल घाटी समग्र विकास आंदोलन काऊ सफारी के लिए काफी समय से अभियान चला रहा है। इसके अलावा भरथना की पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया ने भी प्रदेश सरकार को प्रस्ताव बनाकर भेजा था। सांसद रामशंकर कठेरिया भी जिले में सफारी खोलने के लिए प्रदेश शासन को पत्र लिख चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed