फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   cow,etawah news,three arrest,slaughter,four escaped

गोकशी में तीन गिरफ्तार, चार भाग निकले

Sun, 20 Jun 2021 09:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 09:48 PM IST
विज्ञापन
cow,etawah news,three arrest,slaughter,four escaped
बकेवर पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : ETAWAH
बकेवर। पुलिस ने शनिवार देर रात गोकशी के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि चार मौके से भागने में सफल रहे। पकड़े गए युवकों के पास से दो तमंचे और गोकशी में प्रयुक्त होने वाले चाकू व अन्य औजार बरामद हुए हैं। पुलिस का दावा है कि तीनों आरोपियों ने क्षेत्र के खितौरा गांव के पास पिछले दिनों हुई गोकशी करना कबूल किया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि 11 जून को खितौरा गांव के पास नदी किनारे एक गोवंश के अवशेष मिले थे। मामले में अज्ञात के खिलाफ गोवध अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

इसके बाद से गोकशों की तलाश की जा रही थी। शनिवार देर रात खितौरा गांव के पास ही गोकशी करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि फिरोजाबाद के शिकोहाबाद निवासी इमरान, अजीतमल औरैया के दलेल नगर निवासी रिजवान उर्फ मोटा, भरथना के खजुरिया गांव निवासी मंते समेत चार युवक भागने में सफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े गए खितौरा गांव निवासी रामपाल यादव, आंबेडकर नगर निवासी आमीन उर्फ राजू कुरैशी इस्लाम नगर, औरैया निवासी बॉबी के पास दो तमंचे, चार कारतूस व गोकशी में प्रयुक्त होने वाले औजार बरामद हुए हैं।

आरोपी रामपाल के खिलाफ दुष्कर्म, आर्म्स एक्ट, गुंडा एक्ट, मिनी गुंडा एक्ट, एनडीपीएस, भैंस चोरी समेत अन्य गंभीर धाराओं से 16 मामले दर्ज हैं। अमीन पर गोकशी, मिनी गुंडा एक्ट के चार मामले दर्ज हैं। रविवार को दोपहर बाद थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। वहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed