{"_id":"62780762101cc627cc189a7a","slug":"cousin-raped-the-girl-etawah-news-knp6956666148","type":"story","status":"publish","title_hn":"चचेरे भाई ने बच्ची से किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चचेरे भाई ने बच्ची से किया दुष्कर्म
विज्ञापन
ताखा (इटावा)। ऊसराहार थाना क्षेत्र के एक गांव में चचेरे भाई ने आठ साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बेहोशी की हालत में उसे कमरे में ही छोड़कर चला गया। परिजन बच्ची को अस्पताल ले गए तो डॉक्टरों ने घटनाक्रम बताते हुए इटावा के अस्पताल में रेफर कर दिया। बच्ची का शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
बुधवार की दोपहर ग्रामीण की आठ वर्षीय बेटी घर में अपने कमरे में सो रही थी। उस समय मां घर में कुछ काम कर रही थी। पिता खेत पर गया था। उसी समय पड़ोस में रहने वाले चाचा का 17 वर्षीय बेटा घर में आ गया और चचेरी बहन के साथ लेट गया। आरोप है कि उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और उसे बेसुध छोड़कर चला गया।
थोड़ी देर बाद कमरे में पहुंचे परिजनों ने उसे बेसुध हालत में देखा तो कस्बे के ही अस्पताल में ले गए। डॉक्टरों ने उसे इटावा के लिए रेफर कर दिया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पीड़ित बच्ची के बयान दर्ज कर लिए हैं।