फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Court summoned former MLA of Bharthana

भरथना की पूर्व विधायक को कोर्ट ने किया तलब

Thu, 12 May 2022 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Court summoned former MLA of Bharthana
इटावा। अपर जिला जज ने भरथना की पूर्व भाजपा एमएलए सावित्री कठेरिया और उनके बेटे धर्मेंद्र और बहू ममता उर्फ गीता को 25 मई को अदालत में पेश होने का निर्देश जारी किया गया है।
विज्ञापन

विधायक और उनके बेटे और बहु पर इकदिल थाना क्षेत्र में महाराजपुर में 2016 चार हजार वर्ग फुट जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद हो गया था। इसमें कई लोग घायल हुए थे। इस मामले में अर्जुन सिंह की ओर से दर्ज कराए गए मामले में पूर्व विधायक उनके बेटे धर्मेंद्र कठेरिया पुत्रवधू गीता और ममता, अवध किशोर, भानु कठेरिया, ब्रह्मानंद को धारा 147, 327, 506, 336, 427 और 308 के तहत नामजद कराया गया। इकदिल पुलिस ने विवेचना में सावित्री कठेरिया, उनके बेटे धर्मेंद्र और बहू ममता उर्फ गीता के नाम को हटा दिए थे।
विज्ञापन

सावित्री कठेरिया के परिवार के ब्रह्मानंद, भानु कठेरिया और अवध किशोर के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर दिया था। शिकायतकर्ता ने पुलिस की इस कार्रवाई को अदालत में दोबारा चुनौती दी थी, जिसके बाद कोर्ट ने पूर्व विधायक और परिवार के लोगों को कोर्ट में पेश होने का निर्देश जारी किया है। एडीजीसी तरुण शुक्ला ने बताया कि 25 मई को पूर्व विधायक और उनके बेटे-बहू को तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed