फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Couple consumed poison in dispute, husband died

Etawah News: कलह में दंपती ने खाया जहर, पति की मौत

Sat, 29 Jul 2023 01:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sat, 29 Jul 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Couple consumed poison in dispute, husband died
बकेवर (इटावा)। आपसी कलह में दंपती ने जहर खा लिया। इससे पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बिजौली गांव निवासी निवासी सरोज (25) का गुरुवार सुबह पति अजय राजपूत से किसी बात पर विवाद हो गया था। इसके बाद पति घर से अपने काम पर चला गया था। इसी दौरान पत्नी ने जहर खा लिया।
इससे उसकी हालत गंभीर हो गई परिजन उसको जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज शुरू किया गया। वहीं, देर शाम पति ने भी घर पहुंचकर जहर खा लिया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही अजय ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जिला अस्पताल में भर्ती पत्नी का रो रो कर भी बुरा हाल है। अजय के चार बेटे हैं। सबसे बड़ा पुत्र राघव, ऋषभ, सुमित के अलावा सबसे छोटा पुत्र आठ माह का है। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed