{"_id":"61229b348ebc3e799f4ad43d","slug":"could-not-eat-kher-teenaged-committed-suicide-etawah-news-knp6476529146","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां के खीर न बनाने पर कन्हैया ने लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां के खीर न बनाने पर कन्हैया ने लगाई फांसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरथना (इटावा)। कोतवाली क्षेत्र के नगला भूरे गांव (मुडेना मल्होसी) में रक्षाबंधन पर खीर खाने की जिद कर रहे किशोर ने मां की डांट से क्षुब्ध होकर पेड़ से रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। भांजे की मौत की जानकारी न देने पर मामा ने विरोध किया तो दोनों पक्षों में मारपीट हो गई।
भरथना के नगला भूरे (मुडेनामल्होसी) निवासी बृजेंद्र सिंह की पहली पत्नी कुछ साल पहले कही चली गई थी। तब से वह नहीं लौटी। दंपती का बेटा नीतेश उर्फ कन्हैया (15) पिता के साथ रहता था। इस दौरान बृजेंद्र ने पूजा नाम की महिला से शादी कर ली। परिजनों ने बताया कि सौतेली मां पूजा से कन्हैया ने खीर बनाने को कहा। पूजा ने खीर की जगह सिवईं बना दी। सिवईं खाने से मना करने पर पूजा ने कन्हैया को डांट दिया था।
डांट से क्षुब्ध होकर कन्हैया ने गांव के बाहर पेड़ से रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शव लटका देखकर ग्रामीणों ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने शव को फंदे से नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दिए बगैर अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
इसी बीच जानकारी पर औरैया के थाना अछल्दा, भाईपुर गांव (गढ़वाना) से कन्हैया के मामा अवनेश कुमार अपनी मां के साथ पहुंचे।
उन लोगों को जानकारी दिए बिना अंतिम संस्कार करने का विरोध जताया। इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। कोतवाली प्रभारी बचन सिंह सिरोही ने बताया कि कन्हैया ने फांसी लगा आत्महत्या की लेकिन, पिता ने पुलिस को सूचना नहीं दी। बिना बताए अंतिम संस्कार करने पर मृतक के मामा व उसके पिता के बीच विवाद हो गया था। पुलिस तहरीर लेकर मामले की जांच कर रही है।