{"_id":"5e88bd1c8ebc3e769728967b","slug":"corona-ward-mei-bharti-etawha-news-knp5537483139","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संदिग्ध दंपति आइसोलेशन वार्ड में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संदिग्ध दंपति आइसोलेशन वार्ड में भर्ती
विज्ञापन
इटावा। लॉकडाउन होने के बाद नोएडा से ऊसराहार में गांव भगवंतपुर लौटे एक टैक्सी चालक के कोरोना संदिग्ध होने की सूचना से गांव से लेकर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। टैक्सी चालक को करीब चार दिन से खांसी, जुकाम और सांस लेने में परेशानी हो रही थी। ग्रामीणों के एसडीएम ताखा को जानकारी देने के बाद गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने टैक्सी चालक व उसके पत्नी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाकर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया।
तहसील ताखा की हरजुंकलपुर ग्राम पंचायत के गांव भगवंतपुर निवासी संजीव (35) पुत्र छविनाथ नोएडा में टैक्सी चलाने का कार्य करता है। लॉंकडाउन होने के बाद गांव लौटने के बाद वह तीन-चार दिन से खासी, जुकाम था। सांस लेने में भी परेशानी हो रही थी। लक्षण के आधार पर ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी ताखा नंद प्रकाश मौर्य गांव में कोरोना संदिग्ध होने को सूचना दी। उपजिलाधिकारी ने तत्काल सरसईनावर स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डा.वीरेंद्र सिंह, थानाध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह को गांवं पहुंचने का निर्देश दिया। उपजिलाधिकारी ने ग्रामीणों को घर से बाहर जाने पर रोक दिया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
गांव भगवंतपुर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने टैक्सी चालक संजीव उसकी पत्नी रूबी को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। सीएमएस डा.एसएस भदौरिया ने बताया है किसी को बुखार नहीं है। सुबह होम आइसोलेशन की सलाह दी जा सकती है। सीएमओ डा.एनएस तोमर ने बताया कि दो लोगों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है।