फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Corona vaccine will be given to youth from June 1

एक जून से लगेगा युवाओं को कोरोना का टीका

Sat, 29 May 2021 10:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
Corona vaccine will be given to youth from June 1
इटावा। जिले में एक जून से 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक ब्लॉक में 10-10 केंद्र बनाने की तैयारी है। प्रत्येक केंद्र पर प्रतिदिन 120-120 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य है। गांवों में डुगडुगी पिटवाकर लोगों को टीकाकरण की जानकारी दी जाएगी। लोगों को टीकाकरण प्रति प्रेरित करने के लिए धर्मगुरुओं और संभ्रात लोगों का सहयोग लिया जाएगा। टीकाकरण के के एक या दो दिन पहले गांवों में बैठक की जाएगी।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. भगवान दास ने बताया कि एक जून से 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को टीका लगाया जाएगा। जिले में प्रतिदिन 960 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य है। वैक्सीन की पांच हजार वॉयल आ गई हैं। टीका लगवाने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
विज्ञापन

करीब सात लाख युवाओं को टीका लगाने का लक्ष्य है। टीकाकरण सुबह 9 बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा। सीएमओ ने बताया कि 45 से अधिक आयु के लोगों को भी टीका लगाया जाता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed