{"_id":"609401495fedcc3aad4a43d2","slug":"corona-threat-in-etawah-safari-samples-of-eight-lions-sent-to-bareilly","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इटावा सफारी में कोरोना का खतरा: बरेली भेजे गए आठ शेरों के सैंपल, पार्क में बरती जा रही सतर्कता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा सफारी में कोरोना का खतरा: बरेली भेजे गए आठ शेरों के सैंपल, पार्क में बरती जा रही सतर्कता
Thu, 06 May 2021 08:16 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 06 May 2021 08:16 PM IST
सार
इटावा सफारी पार्क प्रशासन ने कोरोना की जांच के लिए आठ शेरों के सैंपल गुरुवार को इंडियन वेटनरी रिसर्च इंस्टीट्यूट (आरवीआरआई) बरेली भेजे गए हैं।
विज्ञापन
इटावा सफारी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हैदराबाद में आठ शेरों में कोरोना संक्रमण मिलने के बाद इटावा सफारी पार्क प्रशासन भी सतर्क हो गया है। कोरोना की जांच के लिए आठ शेरों के सैंपल गुरुवार को इंडियन वेटनरी रिसर्च इंस्टीट्यूट (आरवीआरआई) बरेली भेजे गए हैं।
इटावा सफारी पार्क में इस समय 18 शेर-शेरनी हैं। केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण ने सफारी प्रशासन को सभी शेर शेरनी की कोरोना जांच के लिए सैंपल इंडियन वेटनरी रिसर्च सेंटर भेजने के निर्देश दिए थे। इस पर गुरुवार को पशु चिकित्सकों ने सफारी पार्क के आठ शेरों का सैंपल लेकर आरवीआरआई भेजा दिया है।

सफारी पार्क के सूत्रों के अनुसार जरूरत होने पर और शेरों के सैंपल भी जांच के लिए बरेली भेजे जाएंगे। लॉकडाउन में इटावा सफारी 10 मई तक बंद है। शेरों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए प्रशासन सतर्कता बरत रहा है। टहलने के लिए शेरों को छोटे बाड़े में ही निकाला जा रहा है।
कर्मचारियों को भी आरटीपीसीआर जांच के बाद ही शेरों व अन्य जानवरों के पास जाने की अनुमति है। जानवरों के पास जाने वाले कर्मचारियों को पीपीई किट पहनना भी जरूरी कर दिया गया है। इटावा सफारी पार्क में शेरों के अलावा आठ तेंदुए, तीन भालू, 13 सांभर, 45 हिरन और 75 एंटीलोप हैं। इन जानवरों को लेकर भी सतर्कता बरती जा रही है।
कोरोना को लेकर सफारी पार्क में सतर्कता बरती जा रही है। गुरुवार को आठ शेरों के सैंपल आईवीआरआई बरेली भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
केके सिंह, निदेशक, इटावा सफारी पार्क