{"_id":"5f08703d8ebc3e6373140c36","slug":"corona-suggests-measures-to-prevent-prisoners-from-corona-etawha-news-knp5703702158","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदियों को बताए कोरोना से बचाव के उपाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदियों को बताए कोरोना से बचाव के उपाय
विज्ञापन
फोटो संख्या 14 बंदियों को कोरोना बीमारी से बचने की जानकारी देती जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव नू?
- फोटो : ETAWHA
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पूर्णकालिक सचिव नूहिन जैदी ने जेल का निरीक्षण कर बंदियों को कोरोना बीमारी से बचने के उपाय बताए।
उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश पर गुरुवार को निरीक्षण करने पहुंची सचिव ने बैरकों में जाकर साफ सफाई का जायजा लिया।
जेल के अंदरूनी परिसर में निर्धारित दूरी पर मास्क के साथ बंदियों को बैठाकर उन्हें कोरोना बीमारी से सजग रहने को कहा।
उन्होंने बताया कि जिला कारागार में कुल 1624 बंदी रखे गए हैं। इनमें 97 महिलाएं और उनके साथ 8 बच्चे हैं। हालांकि जेल में कुल 610 बंदियों को रखे जाने की क्षमता है।
उन्होंने बताया कि कुछ बंदियों ने समस्याएं भी रखीं। उनके निस्तारण के लिए जेल अधीक्षक व जेलर को निर्देशित किया गया है। बैरकों में साफ सफाई और पीने के पानी की व्यवस्था संतोषजनक पाई है।
15 बंदी जेल अस्पताल में भर्ती मिले हैं। कारागार का रसोईघर में भी खाने पीने ठीकठाक रखी मिली।
प्राधिकरण सचिव ने बताया कि बंदियों को सुबह नाश्ते में चाय, पावरोटी और दोपहर भोजन में अरहर की दाल, चावल, आलू सब्जी, चौलाई, शाम को उड़द की दाल, रोटी, सीताफल की सब्जी देने की व्यवस्था बताई गई।
विज्ञापन
कोविड 19 के संक्रमण से बचाव के लिए बंदियों का मास्क और सैनिटाइजर के प्रयोग को अनिवार्य रूप से लागू किया गया है।
इस दौरान जेल अधीक्षक राज किशोर सिंह, जेलर आरके सिंह, अवधेश कुमार और ऋषि कुमार आदि मौजूद रहे।