फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Corona patients are recovering rapidly

तेजी से स्वस्थ्य हो रहे कोरोना के मरीज, ठीक होने वालों में किडनी रोगी भी

Sat, 25 Jul 2020 07:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 07:24 PM IST
विज्ञापन
Corona patients are recovering rapidly
जनपद में कोरोना संक्रमितों की संख्या में भले ही जून की अपेक्षा बढ़ोतरी हुई है, लेकिन ठीक होने की दर भी बढ़ी है। 24 जुलाई तक 561 संक्रमितों में से 403 ठीक हो चुके हैं। ठीक हो चुके लोगों में तीन किडनी रोगी भी शामिल हैं।
विज्ञापन

हालांकि संक्रमितों को 22 जुलाई से कोविड अस्पताल भेजने की बजाय होम क्वारंटीन किया जा रहा है। जिले में पहला संक्रमित मामला 12 अप्रैल को जसवंतनगर के नगला भाट के एक 43 वर्षीय आलू व्यापारी का मिला था।
विज्ञापन

कानपुर नगर के सरसौल कोविड अस्पताल में इलाज के 14 दिन बाद छुट्टी कर दी गई। दूसरा मामला चौथे दिन 16 अप्रैल को सामने आया जब ताखा क्षेत्र के ग्राम सुतियानी में 62 वर्षीय पूर्व सैनिक मिला था। जिसे कानपुर देहात के गजनेर कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सैनिक भी 14 दिन बाद कोरोना को मात देकर घर लौट आया था। अप्रैल में दो और मई में 48 कोराना संक्रमित मिले थे। हालांकि 25 मई को जनपद में पहले संक्रमित की सैफई में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
मई में ही जिले में जसवंतनगर में 30 बेड वाले कोविड अस्पताल के शुरू होने से जिले के मरीजों को बाहर भेजने की बजाए यही इलाज होने लगा। कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने का क्रम जून में शुरू होने से बड़ी राहत मिली। हालांकि इस दौरान रोजाना मरीजों की छुट्टियां होती रहीं।

जून के शुरू में ही शहर में नारायण कालेज के हॉस्टल को 100 बेड का कोविड अस्पताल शुरू हुआ। वहीं गंभीर मरीजों को सैफई कोविड अस्पताल भेजा जा रहा है। 24 जुलाई तक कुल 561 संक्रमितों में से 403 ठीक हो चुके हैं जबकि 22 की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed