{"_id":"5eb182fd8ebc3e9036453912","slug":"corona-patient-had-recovered-etawha-news-knp5586162184","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण से मुक्त होने पर सैफई पीजीआई से अपने घरों को जाते लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमण से मुक्त होने पर सैफई पीजीआई से अपने घरों को जाते लोग
विज्ञापन
इटावा के सैफई पीजीआई से मंगलवार को आगरा के 30 कोरोना मरीज ठीकर होकर निकले। डॉक्टरों ने उन्हें हाथ ज
- फोटो : ETAWHA
सैफई पीजीआई में भर्ती 11 महीने की बच्ची समेत 30 और मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली है। सोमवार रात सभी को एंबुलेंस से आगरा भेज दिया गया है।
साथ ही 14 दिन के लिए सेल्फ क्वारंटीन रहने को भी कहा गया है। इस संबंध में आगरा के स्वास्थ्य विभाग को भी जानकारी दी गई, ताकि वे इन लोगों पर नजर बनाए रखे।
तीन दिन पहले तीन मरीज ठीक होकर घर भेजे जा चुके हैं। अभी 43 मरीजों का इलाज चल रहा है।
सैफई चिकित्सा विवि के कुलपति प्रो. राजकुमार ने बताया कि पीजीआई के कोविड-19 अस्पताल में आगरा के पारस अस्पताल से लाए गए 70 भर्ती किए गए थे। इसके साथ पीजीआई की जांच में पॉजिटिव पाए गए आगरा के दो मरीजों को भी इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
इसमें 11 माह की बच्ची और उसके माता-पिता समेत 30 मरीजों की इलाज के दौरान दो जांच निगेटिव आईं हैं। इसमें 17 पुरुष और 12 महिलाएं हैं।
कुलपति ने बताया कि इन तीन मरीजों को तीन दिन पहले उनके घर भेजा गया था। जिन मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। वे दो हफ्ते सेल्फ क्वारंटीन में रहेंगे। सभी को गाइडलाइन की प्रति भी दी गई है। साथ इस संबंध में आगरा के स्वास्थ्य विभाग को भी जानकारी दे दी गई है, ताकि वे इन पर नजर रखें।
विज्ञापन
प्रो. राजकुमार ने बताया कि कोविड-19 अस्पताल में अब आगरा से आए 43 मरीज बचे हैं। चार मरीज सोमवार को फिरोजाबाद से लाए गए हैं।
चारों मरीज कोरोना अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं। आइसोलेशन वार्ड वाले सभी मरीजों की हालत में तेजी से सुधार हो रहा है। इससे उम्मीद है कि ये सभी भी स्वस्थ होकर जल्दी अपने घर लौटेंगे।
फोटो 06 कोरोना संक्रमण से मुक्त होने पर सैफई पीजीआई से अपने घराें को जाते लोग।