फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   cornea transplant in live surgery

लाइव सर्जरी में हुआ कार्निया प्रत्यारोपण

Sun, 07 May 2017 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Sun, 07 May 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
cornea transplant in live surgery
डा. रविरंजन को प्रशस्ति पत्र देते नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. ब्रजेश सिंह। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई के नेत्र रोग विभाग और इटावा आप्थोमोलॉजी सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे दो दिवसीय आईकान- 2017 सम्मेलन का रविवार को समापन हो गया। इसमें लाइव सर्जरी में पहली बार बालिका अनीता कुमारी (12) का कार्निया प्रत्यारोपण किया गया। इसमें नेत्र सर्जन डा. अभिषेक चंद्रा, बीएचयू वाराणसी तथा ज्वाइंट आर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी डा. ब्रिजेश सिंह यूपीयूएमएस सैफई शामिल रहे।

विज्ञापन

विभागाध्यक्ष और आर्गेनाइजिंग चेयरमैन प्रो. बीडी शर्मा ने नेत्रदान और उससे होने वाले लाभ के बारे में बताया। इस दौरान उन्होंने स्लाइड के जरिये बताया कि आसानी से कोई भी व्यक्ति नेत्रदान कर सकता है। अपील की कि नेत्रहीन लोगों की दुनिया को खूबसूरत बनाने के लिए नेत्रदान के लिए रजिस्ट्रेशन कर लोगों को जागरूक करें।
विज्ञापन

आर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी डा. रविरंजन ने ग्लूकोमा पर व्याख्यान दिया। बताया कि ग्लूकोमा के प्रति जागरूकता से अंधेपन को रोका जा सकता है। पता न चलने पर ये रोग धीरे-धीरे बढ़ता रहता है। प्रतिभागियों को नेत्र रोग विभाग के अध्यक्ष और आर्गेनाइजिंग चेयरमैन प्रो. बीडी शर्मा तथा आर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी डा. रविरंजन ने प्रमाण पत्र और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed