{"_id":"5f186fe88ebc3e9fa15b0625","slug":"controversy-over-watering-the-field-first-etawha-news-knp572659843","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में पहले पानी लगाने के विवाद में किसान की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में पहले पानी लगाने के विवाद में किसान की हत्या
विज्ञापन
फोटो संख्या 15 मृतक किसान रविंद्र कुमार का फाइल फोटो
- फोटो : ETAWHA
बसरेहर के ग्राम किल्ली के मौजा नगला धोबा में मंगलवार देर रात खेत में पहले पानी लगाने के विवाद में बाइक पर आए चार हमलावरों ने किसान को दौड़ाकर गोली मार दी। किसान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
परिजनों ने पड़ोसियों पर आरोप लगाते हुए शव को एक घंटे तक उठने नहीं दिया। अफसरों को समझाने के बाद शव को पोस्टमार्टम तक भेजा जा सका।
बसरेहर थाना क्षेत्र के ग्राम किल्ली के मौजा नगला धोबा निवासी लगभग 45 वर्षीय किसान रविंद्र कुमार पुत्र जिलेदार सिंह मंगलवार की रात अपने खेत में धान की फसल में पानी लगाने निकले थे। रात लगभग दस बजे दो बाइकों पर आए चार लोगों ने फायरिंग कर दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रविंद्र उनसे बचकर बंबा की पटरी पर भाग रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने उनको गोली मार दी।
उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास खेतों में काम कर रहे लोग बदमाशों की ओर दौड़े तो वे फायरिंग करते हुए भाग निकले।
रात लगभग 11 बजे सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने शव उठने नहीं दिया और हमलावरों को पकड़ने की मांग करने लगे।
परिजन पड़ोसियों पर आरोप लगा रहे हैं। लगभग एक घंटे पुलिस के आलाधिकारियों के समझाने-बुझाने व आश्वासन के बाद उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने दिया।
विज्ञापन
एसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। रिपोर्ट आने और एफआईआर दर्ज होने के बाद दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि परिजनों के अनुसार मामले पहले पानी लगाने को लेकर उपजे विवाद का है।
निशानदेही पर कुछ जगहों पर दबिश दी जा रही है, आरोपितों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मौके पर सीओ सैफई तथा बसरेहर व चैबिया थाना प्रभारी सहित कई थानों का फोर्स पहुंचा।
उधर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और परिवारीजन हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है।
बसरेहर। मृतक के बड़े भाई सुरेंद्र सिंह ने बताया कि घटना के करीब एक घंटे बाद पुलिस पहुंची जिसका फायदा उठाकर हत्यारोपी घरों से फरार हो गए।
उन्होंने बताया कि यदि पुलिस समय से पहुंच जाती तो हमलावरों को पकड़ने में कामयाबी मिल सकती थी। रात को हम हमलावरों को पकड़ने की मांग कर रहे थे जबकि पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने की जिद कर रही थी।
बुधवार दोपहर तक मृतक के परिजन अंतिम संस्कार की रस्में कर रहे थे। तहरीर मिलने पर यथोचित कार्रवाई की जाएगी, फिलहाल मृतक के खेत पास के खेत वालों से बातचीत की जा रही है। ओमवीर सिंह, एसपी ग्रामीण
बसरेहर। थाना क्षेत्र में कानून व पुलिस का लोगों को कितना भय है ये तो एक माह में हुई हत्या की वारदातों के आंकड़े साफ बयां कर रहे हैं। पिछले लगभग डेढ़ माह में इसी थाना क्षेत्र में हत्या की पांच वारदात हो चुकी हैं।
-1. गत 10-6-2020 को राजेश्वरी देवी पत्नी नवाब सिंह निवासी किल्ली सुल्तानपुर की जमीन के विवाद में बसरेहर थाने से चंद कदम पर हत्या।
-2. 24-6-2020 को रामवरन सिंह पुत्र श्याम सिंह निवासी राजपुर की प्लॉट के विवाद में हत्या।
-3. 3-7-2020 को अंजलि कुमारी पत्नी स्व. अमित कुमार निवासी रिटौली की देवर द्वारा कुल्हाड़ी से काटकर हत्या।
-4. 6-7-2020 को रूबी पत्नी पंकज निवासी वजीरपुर की हत्या।
-5. 21-7-2020 को रविंद्र कुमार पुत्र जिलेदार सिंह निवासी नगला धोवा की खेत में पहले पानी लगाने के विवाद में गोली मारकर हत्या।