फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Consumption increased by 27 MW in a week, daily faults are causing power failure

Etawah News: एक सप्ताह में बढ़ी 27 मेगावाट खपत, रोज हो रहे फॉल्ट गुल कर रहे बिजली

Sat, 22 Apr 2023 12:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sat, 22 Apr 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Consumption increased by 27 MW in a week, daily faults are causing power failure
इटावा। गर्मी बढ़ने के साथ ही जिले में बिजली आपूर्ति की खपत बढ़ गई है। लोड बढ़ने से शहर के कई मोहल्लों समेत ग्रामीण क्षेत्रों में पड़ी जर्जर लाइनों फॉल्ट होने से कई-कई घंटे आपूर्ति बाधित हो रही है। इससे लोगों का अभी से जनजीवन अस्त व्यस्त होने लगा है।
विज्ञापन


भीषण गर्मी में जिले में हर साल बिजली की मांग बढ़ जाती है। इससे हर बार जर्जर तारों और काम वाट के ट्रांसफार्मरों में आए दिन फॉल्ट होने लगते हैं। इससे कई-कई घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। करीब तीन महीने पहले सरकार की ओर से आई रीवैंप योजना के तहत गर्मियों तक जिले के सभी पुराने जर्जर तार बदलवाने का दावा किया था, लेकिन योजना की कार्रवाई अधर में लटकने से काम शुरू ही नहीं हो सका। इधर, अप्रैल शुरू होने के साथ ही लोड बढ़ना शुरू हो गया। पिछले एक सप्ताह में ही लगभग 27 मेगावाट लोड बढ़ गया।
विज्ञापन

लगातार बढ़ रहे लोड से आए दिन बिजली के तारों में फॉल्ट हो रहे हैं। इससे शहरों में चार से छह घंटे तक आपूर्ति बाधित हो जा रही है। पिछले करीब एक सप्ताह में नौरंगाबाद, मालगोदाम रोड, साबित गंज, अशोक नगर समेत कई मोहल्लों में लगातार फॉल्ट हो रहे हैं। इससे शाम की गई बिजली आधी-आधी रात तक गायब रह रही है। एक्सईएन ट्रांसमिशन रजनीश शर्मा ने बताया कि एक सप्ताह पहले लगभग 314 मेगावाट बिजली आपूर्ति दी जा रही थी। गुरुवार को 341 मेगावाट जिले में आपूर्ति दी गई है। लगातार लोड बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अतिरिक्त ट्रांसफार्मर रोकेगा बिजली कटौती
एक्सईएन ने बताया कि विभाग की ओर से लगातार कटौती रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं। कुनैरा स्थित बिजली घर में 63 एमवी का एक अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगवाया जा रहा है। इसका लगभग काम पूरा हो गया है। मई के शुरुआती सप्ताह में इससे आपूर्ति शुरू हो जाएगी। अभी तक 63-63 एमवीए के दो ट्रांसफार्मर लगे हैं। इनसे आपूर्ति दी जाती है।

तीन लाइनें डालकर ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याएं की जाएंगी दूर
सिरसागंज से जसवंतनगर तक एक 132 केवी, कुसमुरा से ताखा और औरैया से सैफई तक 132 केवी की लाइन बिछवाई जा रही है। लगभग काम पूरा हो गया है। मई में इस सेवा को भी शुरू कर दिया जाएगा। औरैया वाली लाइन से जुड़ने से इटावा की बिजली एनटीपीसी और आगरा से सीधे जुड़ जाएगी। अभी जिले को मैनपुरी और झांसी के पारीछा पावर हाउस से आपूर्ति ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed