{"_id":"612fb88b8ebc3ef1634ac367","slug":"constable-slaapped-woman-etawah-news-knp6495726149","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटों को जबरदस्ती थाने ले जाने का विरोध करने पर मां को तमाचा मारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटों को जबरदस्ती थाने ले जाने का विरोध करने पर मां को तमाचा मारा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकेवर। लखना चौकी पुलिस ने सट्टा खेलने के शक में मंगलवार देर शाम सब्जी विक्रेता बबुआ ठाकुर व भाई को पीटते हुए थाने ले जा रही थी। विरोध करने पर मां मुन्नी देवी को भी सिपाही ने तमाचा मार दिया। सट्टे की पर्ची न मिलने पर पुलिस ने दोनों को थाने से छोड़ दिया। बाद में लोगों की शिकायत पर सिपाही चौकी से हटाकर पुलिस लाइन सीआर ड्यूटी पर भेज दिया गया।
लखना चौकी में तैनात सिपाहियों ने तालाब मुहाल स्थित सब्जी व्यापारी बबुआ ठाकुर के छोटे भाई जितेंद्र ठाकुर को सट्टा की खाईबाड़ी के शक में मंगलवार देर शाम पकड़ लिया। सिपाही जितेंद्र को पीटते हुए थाने ले जाने लगा। जितेंद्र का छोटा भाई अजीत पहुंच गया। अजीत के मुताबिक उसने पुलिस से भाई को ले जाने की वजह पूछी। इस पर सिपाहियों ने उसे भी पीट दिया। शोर सुनकर मां मुन्नी देवी व अन्य लोग भी आ गए। विरोध पर एक सिपाही ने मुन्नी देवी को तमाचा मार दिया। सिपाही दोनों को घसीटते हुए गाड़ी में डालकर ले जाने का प्रयास कर रहे थे और परिजन उन्हें छुड़ाने का प्रयास कर रहे थे।
सूचना पाकर बकेवर थाना की जीप और लखना चौकी प्रभारी नीरज शर्मा भी पहुंच गए। व्यापार मंडल के नेता संजू सिंह चौहान व संतोष सिंह थाने पहुंचे और सिपाहियों की रवैये की शिकायत की। पुलिस ने समझौता करते हुए दोनों भाइयों को छोड़ दिया। थाना प्रभारी राजेश सिंह का कहना है कि व्यापारियों की शिकायत की जांच की जाएगी।