फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Constable sent to police lines over illegal transportation of maurang

Etawah News: मौरंग के अवैध परिवहन मामले में सिपाही लाइन हाजिर

Thu, 25 Jun 2026 10:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Constable sent to police lines over illegal transportation of maurang
चकरनगर। सहसों थाने में तैनात सिपाही सुनील कुमार को मौरंग के अवैध परिवहन के मामले में दोषी पाए जाने पर लाइन हाजिर किया गया है। यह कार्रवाई करीब पांच माह पुरानी शिकायत की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है।
विज्ञापन


15 जनवरी की शाम करीब सात बजे सहसों थाना क्षेत्र के गढ़ीमंगद के पास एक मौरंग से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी गई थी। आरोप है कि सिपाही स्वयं ट्रैक्टर चलाकर उसे थाने ला रहा था। इसी दौरान रास्ते में खनन माफिया से जुड़े कुछ लोगों ने उससे संपर्क किया। हनुमंतपुरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली को छोड़ने के लिए लेनदेन की बातचीत शुरू हो गई। एक राहगीर ने घटना का वीडियो बनाकर तत्कालीन सीओ अवनीश कुमार सिंह को भेज दिया था। शिकायत मिलते ही सीओ ने दरोगा को मौके पर भेजकर ट्रैक्टर-ट्रॉली थाने में खड़ी कराई। खनन विभाग को भी सूचना दी गई।
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच के बाद सीओ ने अपनी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी थी। बाद में मामले की विस्तृत जांच सीओ सिटी अभय नारायण राय को सौंपी गई। जांच रिपोर्ट में सिपाही की संलिप्तता पाई गई। इसी रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी ने सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया। सीओ अभय नारायण राय ने बताया कि सिपाही पर अवैध मौरंग से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़कर छोड़ने का आरोप था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed