फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Connections of 24 defaulters were disconnected and Rs 2.5 lakh dues were recovered.

Etawah News: 24 बकाएदारों के कनेक्शन काटे, ढाई लाख बकाया वसूला

Sun, 25 Oct 2026 11:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sun, 25 Oct 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Connections of 24 defaulters were disconnected and Rs 2.5 lakh dues were recovered.
बकेवर। बिजली निगम ने रविवार को कस्बा लखना में बकायेदारों और बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। एसडीओ बकेवर की अगुवाई में टीम ने मोहल्ला काछियान और कहारान में घर-घर जाकर चेकिंग की।
विज्ञापन

एसडीओ अनूप कुमार यादव ने बताया कि अभियान के दौरान करीब छह लाख 50 हजार रुपये बकाया वाले 24 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। साथ ही मौके पर दो लाख 50 हजार रुपये की बकाया वसूली भी की गई। अचानक हुई चेकिंग से बकायेदारों और बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

एसडीओ ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं का बिजली बिल बकाया है, वह जल्द-से-जल्द अपना बिल जमा कर दें, बिल जमा न करने पर कनेक्शन काटने की कार्रवाई जारी रहेगी। जिन लोगों ने अभी तक कनेक्शन नहीं लिया वह कनेक्शन ले लें। चोरी करते पकड़े जाने पर बिजली अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed